Katrina Kaif के लिए Deepika Padukone को धोखा दे रहे थे Ranbir Kapoor? जानिए किस्सा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 16 Apr 2021 09:40 PM (IST)
कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)
1/5
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है. मौजूदा दौर में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट है जो कि उम्र में उनसे 10 साल छोटी हैं. रणबीर ने खुलासा किया था कि कोरोना न होता तो वह 2020 में आलिया से शादी कर चुके होते.
2/5
वैसे आलिया से पहले रणबीर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं. दीपिका के साथ उनका रिलेशन डेढ़ साल तो कैटरीना के साथ उनका रिलेशन छह साल चला था लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया.
3/5
कभी इन तीनों का लव ट्रायंगल बॉलीवुड में काफी सुर्खियों में रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के साथ रिलेशन में रहने के दौरान रणबीर कैटरीना की ओर आकर्षित हो गए थे. दोनों 'राजनीति' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे.
4/5
दीपिका को जब इस बात की भनक लगी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन फिर उन्होंने रणबीर को चीटिंग करते हुए रंगे-हाथ पकड़ लिया ओ उनसे हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया था. रणबीर से मिले धोखे के बाद दीपिका लंबे समय तक डिप्रेशन में रही थीं. वहीं दीपिका से रिश्ता टूटते ही रणबीर कैटरीना के साथ लिव इन में रहने लगे थे.
5/5
रणबीर से रिश्ता टूटने के बाद दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आ गए और दोनों ने शादी कर ली. वहीं कैटरीना का कहना है कि वह सिंगल हैं लेकिन मौजूदा समय में उनका नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा रहा है.