रॉबर्ट डाउनी जूनियर का इंडियन फैंस को दिवाली गिफ्ट, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज डेट कर दी अनाउंस
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का इंतजार कर रहे भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज है. दरअसल मार्वल्स की इस फिल्म की भारत में रिलीज डेट अनाउंस हो गई है.

दुनियाभर के फैंस मार्वल्स की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत में भी फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वैसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के थिएटर में दस्तक देने में अभी 50 दिन बचे हैं. उससे पहले हॉलीवुड सुपरस्टार मार्वल रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने भारतीय दर्शकों के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है.
दरअसल 'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत के सिनेमाघरों में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होने जा रही है. इससे भारतीय दर्शकों को अमेरिका से पहले ही इस शानदार मुकाबले को देखने का मौका मिलेगा.
एवेंजर्स: डूम्सडे की इडिया रिलीज पर आया बड़ा अपडेट
बता दें कि रॉबर्ड डाउनी जूनियर और इवांस ने भारतीय फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है. वीडियो क्लिप में हॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार्स कहते हुए नजर आते हैं, “नमस्ते भारत! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक चैप्टर के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है... इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि यहां मामला शायद उल्टी दिशा में जा रहा है... आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे... बिल्कुल!”
View this post on Instagram
यह वीडियो मार्वल इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, "दिवाली अब और भी शानदार हो गई है! रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस के पास भारत के लिए एक खास फेस्टिव मैसेज है, और साथ ही एक धमाकेदार तोहफा भी एवेंजर्स: डूम्सडे अब भारत में एक दिन पहले, 17 दिसंबर को रिलीज होगी! यह अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. काउंटडाउन शुरू हो गया है."
एवेंजर्स: डूम्सडे कास्ट, क्रू
इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है; इसके निर्माता केविन फीगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाए हैं. ये फिल्म 17 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.




















