कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
चक्रवात अर्नब अब धीरे-धीरे कमजोर करने पड़ा लगा है. ये तूफान आंध्र प्रदेश तट के पास पिछले 3 घंटे से लगभग एक ही जगह पर स्थिर है. 29 अक्टूबर को हवाओं की स्पीड 85 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है.

चक्रवात अर्नब अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्से में मौजूद अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश तट के पास पिछले 3 घंटे से लगभग एक ही जगह पर स्थिर है. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 घंटों के दौरान बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के दक्षिण के करीब, आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है.
जूम अर्थ के ताजा अपडेट के मुताबिक, 28 अक्टूबर की सुबह साढ़े पांच बजे तक अर्नब अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बदल गया था. उस समय हवाओं की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी और हवा का दबाव 980 हेक्टोपास्कल (hPa) तक पहुंच गया था. यह बहुत ही कम दबाव (Low Pressure) की स्थिति को दर्शाता है. इसका मतलब है कि क्षेत्र में तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश आने की प्रबल संभावना है.
चक्रवात के कमजोर होने की संभावना
बुधवार शाम को साढ़े बजे के बाद चक्रवात के कमजोर होने की संभावना है. शाम साढ़े पांच बजे तक हवाओं की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने के आसार हैं और हवाओं में दबाव 980 (hPa) तक पहुंच जाएगा, जिसका मतलब है कि आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी. 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े पांच बजे हवाओं की स्पीड 65 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है. इसके बाद अगले दिन 29 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे तक हवाओं की स्पीड 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.
The very severe cyclonic storm “Arnab” [Pronunciation :Ornab] over Westcentral Bay of Bengal off Andhra Pradesh coast remains practically stationary during past 03 hours, and lay centered at 0530 hrs IST of today, the 28th October, 2026 over the same region, near latitude 16.4°N and longitude 82.0°E, about 30 km east of Narsapur (Andhra Pradesh), 45 km south-southwest of Yanam (Puducherry UT), 70 km south-southwest of Kakinada (Andhra Pradesh), 90 km east-northeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh), and 170 km east-northeast of Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move northwestwards and cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam, close to south of Yanam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph during next 2 hours. Very severe cyclonic storm “Arnab” is continuing to interact with the land surface and the Wall cloud region of northern sector has further entered into the land. Centre of Severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next 2 hours.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 28, 2026
27 अक्टूबर की रात साढ़े ग्यारह बजे तक हवाओं की स्पीड 185 किमी प्रति घंटा थी, जबकि 27 अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे तक तूफान अपने खतरनाक लेवल के सबसे हाई पर था. उस समय हवाओं की रफ्तार 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गई थी. जिस कारण आंध्र प्रदेश में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिए गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई.
कौन-कौन से राज्य प्रभावित
IMD के मुताबिक बुधवार (28 अक्टूबर) को सुबह 5:30 बजे यह तूफान उसी क्षेत्र में 16.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.0 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था. यह नरसपुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 30 किमी पूर्व, यनम (पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश) से 45 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 70 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व और बापटला (आंध्र प्रदेश) से 170 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है.
लैंडफॉल कब तक होगा
चक्रवाती तूफान अर्नब का जमीनी सतह से संपर्क बना हुआ है और इसके उत्तरी हिस्से के 'वॉल क्लाउड' (तूफान के केंद्र के चारों ओर घने बादलों का घेरा) वाला क्षेत्र जमीन के और अंदर तक प्रवेश कर चुका है. इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट रेखा के बहुत करीब है और जमीन से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें






















