हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनतीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर मुंबई वापस लौटीं Deepika Padukone, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा लुक
तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर मुंबई वापस लौटीं Deepika Padukone, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा लुक
Written By : एबीपी न्यूज | Updated at : 17 Nov 2021 06:15 AM (IST)
दीपिका पादुकोण
1/5
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं.वह उत्तराखंड में रणवीर सिंह के साथ अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर मुंबई वापस लौट आईं.
2/5
बता दें कि 14 नवंबर को रणवीर-दीपिका की वेडिंग एनिवर्सरी थी जो कि उन्होंने देहरादून में सेलिब्रेट की. शॉर्ट वेकेशन मनाकर दीपिका वापस मुंबई आ गईं जबकि रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिग के लिए दिल्ली में रुक गए.
3/5
एयरपोर्ट पर दीपिका का मोनोक्रोमेटिक लुक सामने आया. उन्होंने कंफर्टेबल स्टाइल को तवज्जो दी. दीपिका ब्लू स्वेटशर्ट और मैचिंग जॉगर्स में दिखाई दीं. दीपिका ने आंखों में काजल लगाया हुआ था जबकि बालों में बन बना हुआ था.
4/5
दीपिका इस लुक के साथ वाइट स्नीकर्स पहनी हुई थीं और उन्होंने वाइट मास्क लगाया हुआ था. इसके साथ दीपिका ने ब्राउन शोल्डर बैग भी कैरी किया था.
5/5
आपको बता दें कि दीपिका इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर और शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं. उन्होंने शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है.