हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबॉलीवुडसाड़ी में फिर धड़काया Sapna Chaudhary ने फैन्स का दिल, इस अंदाज में खेत में करवाया फोटोशूट
साड़ी में फिर धड़काया Sapna Chaudhary ने फैन्स का दिल, इस अंदाज में खेत में करवाया फोटोशूट
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 May 2021 08:14 AM (IST)
सपना चौधरी
1/6
बिग बॉस में आने के बाद हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी हरियाणा में नहीं बल्कि पूरे देश में ‘देसी क्वीन’ के नाम से फेमस हो गई हैं. सपना की दीवानगी लोगों पर इस कदर छाई हुई है कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर कुछ ही पलों में लाखों लाइक्स आ जाते हैं. फैन्स उनके लुक और स्टाइल को खूब कॉपी करते हैं. अब एक बार फिर सपना अपने देसी अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रही हैं. आइए डालते हैं उनके नए फोटोशूट पर एक नजर.....
2/6
सपना चौधरी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने साड़ी में अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज फैन्स के साथ शेयर की है.
3/6
इन फोटोज में सपना एक ब्लैक और क्रीम प्रिंट की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है. इस साड़ी में वो काफी ज्यादा सुंदर भी लग रही है.
4/6
साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है. ब्लैक बैल्ट लगाकर उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया है. और उनकी स्माइल ने उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
5/6
इन फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि, जब भी साड़ी पहनती हूं तो मेरे दिमाग में ‘टिप-टिप बरसा’ गाना ही चलता रहता है. सपना इस साड़ी में खेत के बीच जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं.
6/6
सपना की इन लेटेस्ट तस्वीरें ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. साड़ी में देसी क्वीन का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. फोटोज पर अभी तक लाखों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं.