एक्सप्लोरर
बॉलीवुड के इस सच से डरकर सलमान खान की हीरोइन ने छोड़ दी इंडस्ट्री, खुद किया था चौंका देने वाला खुलासा
Rimi Sen Life: क्या आपको सलमान खान की फिल्म ‘क्योंकि’ की एक्ट्रेस रिमी सेन याद हैं. एक्ट्रेस ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड पर राज करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर अचानक वो इंडस्ट्री से गायब हो गई....
रिमी सेन स्ट्रगल
1/6

ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. यहां एक्टर बनने के लिए हजारों लोग आते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही कामयाब हो पाते हैं. हालांकि कुछ एक्टर्स कामयाब होने के बावजूद धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं. आज हम भी आपके लिए ऐसा ही एक्ट्रेस की कहानी लेकर आए हैं. जो सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करके भी बॉलीवुड से गायब हो गईं.....
2/6

दरअसल हम बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ फिल्म ‘क्योंकि’ में नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रिमी सेन की. जिन्हें अपनी फिल्मों के जरिए खूब शोहरत तो मिली. लेकिन फिर भी कुछ ही सालों में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.
3/6

रिमी के फिल्मों से गायब होने के पीछे एक हैरान कर देने वाली वजह है. जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही एक बार किया था. उन्होंने कहा था कि, “मैं अपने काम से खुश नहीं थी. क्योंकि मुझे थोड़ा सार्थक वाला सिनेमा चाहिए था, जैसा श्रीराम राघवन कर रहे हैं.”
4/6

एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि, “ जब मैंने काम करना शुरू किया तो मैं एक्टिंग को सिर्फ काम के तौर पर ले रही थी. इसलिए इसकी क्रिएटिव चीज को समझने के लिए मुझे कई साल लग गए और जब मैं इसे समझ पाई. तबतक मैं खुद को कॉमेडी में टाइपकास्ट कर चुकी थी.”
5/6

रिमी ने बताया कि, “ जब मुझे एक्टिंग की समझ आई तब वक्त ऐसा आ गया था कि मैं और ज्यादा संघर्ष के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए मैंने उसी समय एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया.”
6/6

बता दें रिमी सेन ने अपने छोटे से करियर में ‘हंगामा’ धूम, फिर हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल, गोलमाल-फन अनलिमिटेड जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस मे भी नजर आ चुकी हैं.
Published at : 07 Sep 2023 03:49 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट
बॉलीवुड

























