Elvish बताते हैं कि series में दिखाए गए emotions उन्हें असली जिंदगी से जुड़े हुए लगे, क्योंकि उनके जीवन में भी उनका भाई बहुत अहम भूमिका निभाता था. उन्होंने बताया कि उनका असली नाम पहले Siddhartha था, जिसे काफी पहले बदलकर elvish कर दिया गया और यह नाम उनके भाई ने ही रखा था.उन्होंने कहा कि वह केवल चार साल के थे जब उनके भाई का निधन हो गया, इसलिए बहुत सारी गहरी यादें नहीं हैं। लेकिन उन्हें इतना याद है कि उनके भाई के पास उस समय का नया Motorola Phone होता था और वह हमेशा उसे छीनकर देखने की ज़िद करते थे. यही छोटी-छोटी यादें उनके दिल में आज भी जिंदा हैं.जब Makers ने उन्हें series की कहानी सुनाई, तो उन्हें लगा कि उनका character भी अपने भाई से उतना ही जुड़ा हुआ है जितना वह खुद अपने भाई से थे. उन्होंने कहा कि आज जो नाम “Elvish” लोगों को इतना पसंद है, वह उनके भाई की ही देन है.