एक्सप्लोरर
माथे पर तिलक...गले में फूलों की माला, काशी विश्वनाथ पहुंचकर भक्ति में लीन दिखीं अक्षरा सिंह, शेयर की तस्वीरें
Akshara Singh Visited Kashi Vishwanath Temple: भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आई.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर में शिरकत की. अब मंदिर से कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. आप भी डालिए इनपर एक नजर.....
1/7

अक्षरा सिंह काशी विश्वनाथ मंदिर की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ नजर आई.
2/7

अक्षरा सिंह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने ट्रेडिशन लुक कैरी किया.
3/7

इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने फ्लोर प्रिंट वाला सूट कैरी किया. जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा. तस्वीरों में वो मंदिर में हाथ जोड़कर पोज देती दिखी.
4/7

अक्षरा सिंह ने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और गले में फूलों की माला भी पहनी हुई है. साथ ही आंखों पर चश्मा लगाया है.
5/7

वहीं एक तस्वीर में अक्षरा सिंह भगवा चुनरी ओढ़े भी नजर आई. तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ब्रह्म मुहूर्त और महादेव.’
6/7

बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की बेबाक और बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. जिनकी गाने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाते हैं.
7/7

अक्षरा सिंह पिछले दिनों भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह संग विवादों को लेकर चर्चा में रही थी. एक्ट्रेस ने उनपर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.
Published at : 04 Mar 2025 09:05 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement

























