हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनBhabiji Ghar Par Hain की पुरानी Anita Bhabhi कभी दिखा करती थीं ऐसी, अब और भी ज्यादा ग्लैमरस
Bhabiji Ghar Par Hain की पुरानी Anita Bhabhi कभी दिखा करती थीं ऐसी, अब और भी ज्यादा ग्लैमरस
Written By : ABP Live | Updated at : 14 May 2022 09:44 AM (IST)
सौम्या टंडन
1/6
पॉपुलर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) में काम करके कई कलाकारों की किस्मत चमकी है. इसमें अनीता भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं सौम्या टंडन का नाम भी शामिल है. सौम्या भले ही इस शो में अब नज़र नहीं आती हैं, लेकिन गोरी मेम के रूप में उनकी पॉपुलैरिटी आज भी कायम है.
2/6
सौम्या टेलीविजन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैरमस अवतार की झलक दिखाती रहती हैं. शो में सौम्या साड़ी में लिपटी हुई नज़र आती थीं लेकिन असल ज़िंदगी में वह स्टनिंग वेस्टर्न आउटफिट बड़ी ही खूबसूरती से कैरी करती हैं.
3/6
सौम्या ने 2006 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं. समय के साथ सौम्या के लुक्स में ही बदलाव आ चुका है. वह अब पहले से और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं.
4/6
आपको बता दें कि सौम्या ने फिल्मों में भी काम किया है. वह इम्तियाज़ अली की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बड़ी बहन रूप के किरदार में दिखाई दी थीं. इस रोल ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी.
5/6
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सौम्या ने 2016 में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड देवेंद्र सिंह से शादी की थी. दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था. शादी के तीन साल बाद 2019 में सौम्या ने एक बेटे को जन्म दिया था.
6/6
मेटरनिटी ब्रेक के बाद सौम्या ने भाबीजी घर पर हैं में वापसी की थी. 2020 में उन्होंने यह शो छोड़कर सबको चौंका दिया था. शो छोड़ने के बाद सौम्या अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. सौम्या एक प्रोफेशनल राइटर भी हैं और वह अपना खाली समय वर्क आउट और राइटिंग में बिताती हैं.