हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनChunky Panday की बेटी Ananya Panday ने शेयर की बेहद शानदार तस्वीर, आप भी देखते रह जाएंगे
Chunky Panday की बेटी Ananya Panday ने शेयर की बेहद शानदार तस्वीर, आप भी देखते रह जाएंगे
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 Aug 2021 09:35 PM (IST)
अनन्या पांडे
1/6
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बहुत ही कम समय में एक अलग पहचान बनाई है. अनन्या ने अपने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया है. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आ रही हैं.
2/6
वहीं अनन्या इन दिनों बेहद एलिगेंट फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. इन फोटो में उनका सिजलिंग पोज फैंस को घायल कर रहा है. अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस फोटोशूट में अनन्या पांडे किसी कमरे में फोटो खिंचवाती हुई नज़र आ रही हैं.
3/6
अनन्या पांडे ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो में वो अलग अंदाज में पोज दे रही हैं. इस दौरान उनके लुक की बात करें तो वो नेट टॉप को कैरी करती दिखाई दे रही हैं. वहीं इस ड्रेस को और स्टाइलिश लुक देने के लिए उन्होंने अपने बालों को मैसी लुक दिया है. उनकी ये फोटो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं.
4/6
फोटोशूट में उन्होंने मेकअप कम से कम रखा है, जिससे उनके पूरे लुक में अलग ग्लो है. अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें अनन्या पांडे बिकिनी और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चीनी और मसाला और सब कुछ अच्छा था.'
5/6
इस पर कमेंट करते हुए सुहाना खान ने लिखा, 'ओह माय गॉड'. वहीं उन्होंने एक इमोजी भी शेयर किया. वहीं फराह खान, मलाइका अरोड़ा, नव्या नवेली नंदा और महीप कपूर ने भी इस पर कमेंट किया.
6/6
दीपिका पादुकोण ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया था. आपको बता दें, अनन्या जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लिगर' में नजर आएंगी. वह अगली बार शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी.