सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
बॉलीवुड के सितारों को निशाना बनाने की कथित बड़ी साजिश का सनसनीखेज खुलासा! क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स का असली टारगेट सलमान खान थे, न कि उनकी फिल्म 'टाइगर'? जांच में सामने आई कथित हिटलिस्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के घरों की रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, हथियारों की डिलीवरी के लिए कथित तौर पर 'डेड लेटर बॉक्स' का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली से मुंबई तक हथियारों की सप्लाई, एक कथित महिला सप्लायर, शूटरों और हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले के तार आठ राज्यों तक फैले हैं और अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।























