हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनAamir-Ira Khan Photos : आमिर ख़ान ने किया आयरा ख़ान का मेकअप, बेटी ने दिखाई पापा के टैलेंट की तस्वीरें
Aamir-Ira Khan Photos : आमिर ख़ान ने किया आयरा ख़ान का मेकअप, बेटी ने दिखाई पापा के टैलेंट की तस्वीरें
Written By : ABP Live | Updated at : 28 Apr 2022 09:40 AM (IST)
आमिर खान
1/6
सालों तक परिवार से दूरी बनाने के बाद अब आमिर फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं. आमिर अब अक्सर बेटी के साथ दिखते हैं.
2/6
आमिर खान के बेटी आयरा खान भी पापा के साथ अब अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में आयरा ने पापा के साथ कुछ क्यूट फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें उन्होंने एक्टर का एक नया टैलेंट दिखाया है.
3/6
आपने अब तक आमिर खान के बहुत सारे टैलेंट देखे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है आमिर खान एक मेकअप आर्टिस्ट भी हैं. आधिकारिक ना सही, लेकिन आमिर खान अच्छा मेकअप करना जानते हैं और इसकी कुछ झलकियां हीं आयरा ने अपनी फोटोज़ में दिखाई हैं.
4/6
आयारा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो पापा के साथ हंसती हुई दिख रही हैं. इन फोटोज़ के साथ आयरा ने बताया है उनका मेकअप पापा यानी आमिर खान ने किया है.
5/6
इन फोटोज़ में पापा बेटी की बॉन्डिंग काफी प्यारी दिख रही है. बालों में बेटी का हेयरबैंड लगाए आमिर काफी क्यूट दिख रहे हैं.
6/6
आयरा ने कैप्शन में लिखा, 'सोचिए मेरा मेकअप किसने किया है? ये दिलचस्प है जब आपके पिता आपके पास आएं हैं और दावा करें हैं कि वो आपसे बेहतर आपका मेकअप कर सकते हैं....और वो सही निकले. YouTube ट्यूटोरियल की आवश्यकता किसे है?'