हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीऐस्ट्रोWeekly Horoscope : 23 से 29 मई तक इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, जानें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope : 23 से 29 मई तक इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, जानें साप्ताहिक राशिफल
Written By : ABP Live | Updated at : 21 May 2022 12:49 PM (IST)
साप्ताहिक राशिफल
1/6
Weekly Horoscope : 23 मई 2022, सोमवार से नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति इस हफ्ते कुछ राशियों को विशेष प्रभावित करने जा रही है. ये राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल.
2/6
कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वाले इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे. आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. ऑफिस में अपनी छवि को लेकर सर्तक रहना होगा. वाणी की कटुता वहां के सहयोगियों से संबंधों को खराब कर सकती है. व्यावसायिक मामलों में आपका अति आत्मविश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जिस क्षेत्र में आपकी अत्याधिक रुचि है उसे ही प्रोफेशन बनाने का प्रयास करें तो उचित रहेगा.
3/6
तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह कुछ विशेष होने जा रहा है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका बन सकता है. बिजनेस काफी सक्रिय नजर आएंगे. नए व्यापार की रूपरेखा भी बन सकती है. संतान की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का समय आ गया है. जो लोग नई जॉब की तलाश में उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
4/6
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के व्यक्ति इस सप्ताह ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे. विचारों की आपके पास कमी नहीं रहेगी. लोग आपसे प्रभावित भी होंगे. ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. नया कार्य भी आरंभ कर सकते हैं. अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को को लक्ष्य प्राप्त करने में मुश्किल आ सकती है. धैर्य न खोएं. नियम और अनुशासन का पालन करें. धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे.
5/6
मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वाले इस हफ्ते धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें. खर्चे बढ़ सकते हैं. निवेश भी कर सकते हैं. बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर ही करें. इस सप्ताह काम को विस्तार देने के लिए नई रणनीति बनाएंगे. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी. बिजनेस में लाभ के लिए कठोर परिश्रम करना पडे़गा. जीवनसाथी की सेहत मानसिक तनाव दे सकती है.
6/6
कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के लोग यह सप्ताह कुछ विशेष हो सकता है. इस हफ्ते शनि और चंद्रमा की युति बनेगी. वाणी पर संयम रखना होगा. क्रोध और अहंकार की स्थिति में हानि भी उठानी पड़ सकती है. मानसिक तनाव की भी समस्या हो सकती है. इस सब क बाद भी धन के मामले में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आय में वृद्धि का योग बना हुआ है. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.