एक्सप्लोरर
Mangal Gochar 2023: मंगल कल करेंगे कन्या राशि में गोचर, जानें मेष से कन्या राशि तक का राशिफल
Mangal Gochar 2023: मंगल ग्रह 18 अगस्त, 2023 को कन्या राशि में गोचर करेंगे. मंगल कन्या राशि में 3 अक्टूबर तक रहेंगे मंगल के इस राशि परिवर्तन से जानें मेष से कन्या राशि पर इसका असर.
मंगल गोचर 2023, मेष से कन्या राशि का राशिफल
1/6

मेष राशि (Aries)- मंगल पहले और 8वे हाउस के स्वामी होकर छठे हाउस में विराजित है. चौथी, सातवीं व आठवी दृष्टि 9वें , 12वें आपकी राशि पर है. इस समय वृद्धि और लाभ के पर्याप्त अवसर मिलेंगे. सकारात्मकता की भावना भी प्रबल होगी. नये रिश्तों, नए विचार और नए साथी आपको आपके प्रयासों में सफलता की ओर ले जा सकते हैं. आप कुछ मजबूत कार्य योजनाएं बनाने में सक्षम होंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा साथ ही आपका करियर और जीवन स्तर ऊपर उठेगा. स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जो कानूनी काम लंबे वक्त से अटके हुए थे, उनके पूरे होने का समय आ गया है. पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना आगे बढ़ाई जा सकती है.
2/6

वृषभ राशि (Taurus)- मंगल 7वें और 12वें हाउस के स्वामी होकर 5वें हाउस विराजित है. चौथी, सातवीं व आठवी दृष्टि 8वें , 11वें , 12वें हाउस पर है. आपको हर क्षेत्र में उन्नति मिलेगी. शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. आपके काम को तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के साथ-साथ अच्छा इंक्रीमेंट भी मिल सकता है. कारोबार का विस्तार करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे.जीवनसाथी के साथ विवाद, बहस या तनाव रह सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों का मनोबल नीचा रहेगा. व्यवसाय के लिए लम्बी दूरी या विदेश की यात्राएं करा सकता है.
Published at : 17 Aug 2023 11:31 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
राशिफल
ऐस्ट्रो
राशिफल
अंक शास्त्र


























