Continues below advertisement
शेख इंजमाम उल हक

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

टॉप स्टोरीज फ्रॉम शेख इंजमाम उल हक

'ये तो हद हो गई' पाकिस्तान ने लॉन्च की साइकिल एंबुलेंस, वीडियो देख यूजर्स ने पटका सिर
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रस्सी समझ सांप पकड़ रही थी बच्ची, ऐसा किया पलटवार कि फूल गई सांसे- वीडियो देख कांप उठेंगे आप
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
FIFA Final देखने को बॉस से झूठ बोलकर ली छुट्टी,फिर एक रील ने खोली यूं खोली कर्मचारी की पोल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां
पर्पल साड़ी पहन हसीना ने लगाए ठुमके, मूव्स और एक्सप्रेशंस से इंटरनेट पर लगी आग- वीडियो वायरल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
बच्चों ने टॉय ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा, मासूमियत देख सोशल मीडिया पर लोग हारे दिल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Sponsored Links by Taboola