Continues below advertisement
शेख इंजमाम उल हक

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

टॉप स्टोरीज फ्रॉम शेख इंजमाम उल हक

नेपाल की बाढ़ में फरिश्ता बनी भैंस! पीठ पर बैठा युवक को पार कराई नदी
80 साल के बुजुर्ग ने पहली बार देखा समुद्र, हाथ जोड़कर किया प्रणाम
नेपाल बाढ़- कुदरत के कहर के बीच सीना ताने खड़ा रहा यह 'चमत्कारी' घर
सोजा जरा गाने पर लाल-सफेद ड्रेस में लड़की का वायरल डांस
स्टेज पर हसीना के ठुमके देख होश खो बैठे यूजर्स, वायरल हो रहा वीडियो
Optical Illusion: 6 सेकंड में तस्वीर में छिपा ‘20’ आपको दिखा क्या?
कंधे पर बिल्ली को बैठाए डिग्री लेने पहुंचा छात्र, क्यूट मोमेंट ने लूटी महफिल
फ्लाइट में बेटी को देख पहले नहीं पहचान पाए पिता, फिर लगाया गले
महिला ने डिलीवरी बॉय को बांधी राखी, वीडियो देख भावुक हुए यूजर्स
बस में चढ़ते ही लड़खड़ाए बुजुर्ग, मौत के मुंह से खींच लाया क्लीनर
अंतरिक्ष में कैसे बाल धोती हैं एस्ट्रोनॉट? स्पेस से सामने आया वीडियो
जंगली भैंसों के झुंड में मौत ने लगाई घात, गर्दन दबोच ले गया खूंखार दरिंदा
मैं सचिन की याद में रोती थी...अपनी लव स्टोरी बता भावुक हुई सीमा हैदर
बच्चियों को लेकर जनगणना करने पहुंची शिक्षिका, जज्बे को सलाम कर रहे यूजर्स
क्रशर मशीन में डाल दी पूरी बोलेरो कार, उसके बाद जो हुआ....
स्कूटी वाले पर पलट गई पूरी बस, फिर हुआ चमत्कार- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
मक्का पहुंची राखी सावंत, काबा शरीफ का तवाफ कर नेपाल के लिए की दुआ
DM अंकल हमारी सड़क बनवा दो....मासूम बच्ची की गुहार से पिघला कलेक्टर का दिल
बच्चों का मुंह देखने को तरस गया...सीमा को याद कर भावुक हुए सचिन
ये कैसी चेकिंग है भाई? ये वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भयंकर हंसी
छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
छुट्टी मांगने पर बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई, चैट हो गई वायरल
भारत में UPI पेमेंट देख चौंकी फ्रांस से आई महिला, कही ये बातें
भारतीय पुलिस का फैन हुआ विदेशी, घायल होने पर ऐसे मिली मदद
Sponsored Links by Taboola