एक्सप्लोरर

Wheat Sowing Technique: कम मेहनत में चाहिए गेहूं का जबरदस्त उत्पादन तो इसी तकनीक से करें खेती, जुताई की टेंशन ही खत्म

Wheat Farming: जीरो टिलेज उपकरण की कीमत इसकी कंपनी पर निर्भर करती है. आमतौर पर ये कृषि उपकरण 30,000 से 1 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. इसे कस्टम हायरिंग सेंटर से किराए पर भी ले सकते हैं.

Zero Tillage Farming: देश के कई इलाकों में धान की कटाई देरी से हुई हैं, जिसके चलते गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में काफी समय लग जाता है. कृषि विशेषज्ञ बताते हैं  कि गेहूं की देर से बुवाई करने पर उत्पादन और उत्पादकता में गिरावट आ जाती है. अब किसानों के सामने बड़ी चुनौती यही है कि खेत के बिना तैयार किए, जुताई और पाटा लगाए बिना बुवाई कैसे करें.

इस सवाल का एक ही जवाब है, जीरो टिलेज से बुवाई, जिसमें खेत की जुताई करने के लिए समय बर्बाद नहीं करना होता, बल्कि धान की फसल की कटाई के बाद खेत में अच्छी नमी होती है. ऐसे में जीरो टिलेज मशीन से गेहूं के बीजों की बुवाई करना फायदेमंद रहता है. इस तरह अलग से सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइये जानते हैं इस तकनीक के तमाम फायदे विस्तार से...

क्या जीरो टिलेज तकनीक
पारंपरिक तकनीक से गेहूं की बुवाई के लिए 5 से 6 बार खेत की जुताई की जाती है, लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं होता, बल्कि धरती की सतह अंदर तक ढ़ीली हो जाती है और गेहूं का बीज ज्यादा अंदर जाने से ठीक तरह अंकुरण नहीं हो पाता. इससे पौधे कम बनते हैं, फसल का उत्पादन कम और इन सब का खर्च बढ़ने से मुनाफा घट जाता है.

खेत की जुताई और बुवाई के परंपरागत कामों में अच्छी खासी लागत और समय खर्च होता है, लेकिन दूसरी तरह जीरो टिलेज विधि इसके बिल्कुल विपरीत है. इस तकनीक से बुवाई के समय में 10 से 20 दिन की बचत की जा सकती है, बल्कि उत्पादकता का अच्छी उत्पादकता को कायम रखते हुए अतिरिक्त खर्च को कम किया जा सकता है.

जीरो टिलेज मशीन से करें बुवाई
जीरो टिलेज मशीन एक आधुनिक कृषि उपकरण है, जिसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है. इस उपकरण से खेत में गेहूं की बुवाई कतारों में हो जाती है. बिना जुताई के ही गेहूं के बीजों का अच्छा जमाव होता है. इससे कम समय और कम मेहनत में अच्छे परिणाम देखे जाते हैं. एक रिसर्च में सामने आया है कि जीरो टिलेज मशीन से हर तरह की मिट्टी में गेहूं की बुवाई की जा सकती है.

वहीं जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुवाई करने वाले किसान भी इसे फायदे का सौदा बताते हैं. जहां गेहूं की खेती के लिए तीन बार जुताई और एक बार खेत में पाटा लगाना पड़ता. इस तरीके से जुताई के साथ-साथ बीजों की बुवाई खाद, उर्वरक समेत सभी चीजें खेतों में चली जाती हैं. इस तरह कम समय में बीजों का अंकुरण हो जाता है और फसल भी समय से पहले तैयार हो जाती है. इस मशीन के उपयोग से किसानों को प्रति हेक्टेयर में 1000 से 1500 रुपए तक का फायदा हो जाता है.

जीरो टिलेज की कीमत 
जीरो टिलेज उपकरण की कीमत इसकी कंपनी पर निर्भर करती है. आमतौर पर ये कृषि उपकरण 30,000 से 1 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. किसान चाहें तो खरीदने के बजाए कस्टम हायरिंग सेंटर से जीरो टिलेज मशीन को किराए पर ले सकते हैं.

इससे एक ही दिन में जुताई से लेकर बुवाई का काम हो जाएगा. इसकी खरीद पर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी योजनायें चलाई जाती हैं. मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक पोर्टल https://agrimachinery.nic.in/ भी बनाया है, जहां कृषि मशीनों और संबंधित योजनाओं के बारे में जान सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- मक्का के दाने सूख जाएं, लेकिन हरा-भरा रहेगा पौधा, पशु चारे के साथ बंपर उपज के लिए उगाएं ये दो किस्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
Medicinal Plants for Balcony : सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Madhya Pradesh Bhavantar Yojana: क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget