एक्सप्लोरर

एस्ट्रोलॉजी में डिग्री लिए बैठे हैं दिनेश कार्तिक! भारत-इंग्लैंड सीरीज पर सच हुई भविष्यवाणी; बड़े-बड़े दिग्गज भी चौंके

Dinesh Karthik Prediction: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़े-बड़े दिग्गजों ने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी की थी. मगर दिनेश कार्तिक की प्रिडिक्शन सबसे सटीक साबित हुई है.

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, इस बात पर विश्वास कर पाना कठिन है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओवल टेस्ट में एक समय इंग्लैंड आसान जीत की तरफ आगे बढ़ रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा खेल पलटा कि टीम इंडिया 6 रनों से मैच जीत गई. दरअसल सीरीज शुरू होने से पहले कई दिग्गज बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहे थे कि सीरीज में इंग्लैंड टीम विजयी रहेगी. इन सबके बीच अकेले दिनेश कार्तिक थे, जिन्होंने सीरीज के 2-2 से बराबर रहने की भविष्यवाणी की थी.

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर और दिग्गजों के बिना टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी. माइकल वॉन से लेकर नासिर हुसैन, एलिस्टर कुक और यहां तक कि भारत के आकाश चोपड़ा ने भी इंग्लैंड की जीत का दावा किया था. वॉन, हुसैन और एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड की 3-1 की जीत का दावा किया था. जोस बटलर ने 4-1, वहीं आकाश चोपड़ा और डेल स्टेन ने सीरीज का परिणाम 3-2 से इंग्लैंड के पक्ष में बताया था.

क्या एस्ट्रोलॉजी में डिग्री लिए बैठे हैं दिनेश कार्तिक?

अकेले दिनेश कार्तिक थे, जिन्होंने टेस्ट सीरीज के 2-2 से ड्रॉ रहने की भविष्यवाणी की थी. उनकी प्रिडिक्शन एकदम सटीक रही है. एक तरफ भारत ने सीरीज का दूसरा और पांचवां टेस्ट जीता, वहीं अंग्रेजों को पहले और तीसरे टेस्ट में सफलता मिली, जबकि मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था.

आपको बताते चलें कि इंग्लैंड 2018 के बाद भारत को किसी टेस्ट सीरीज में हरा नहीं पाया है. 2018 के बाद भारत और इंग्लैंड, दो-दो बार एक-दूसरे के देश जाकर टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं, जिनमें से 2 सीरीज ड्रॉ रहीं, जबकि 2 बार टीम इंडिया विजयी रही.

दिनेश कार्तिक की बात करें तो उन्होंने जून 2024 में क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने 180 मैचों के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 3,463 रन बनाए जिनमें एक शतक और 17 हाफ-सेंचुरी शामिल रहीं.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल के सबसे ज्यादा रन, सिराज के सबसे ज्यादा विकेट; देखिए ICC टेस्ट रैंकिंग में कितने नंबर पर दोनों खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget