एक्सप्लोरर

धराली में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 4 की मौत, 50 लापता; PM मोदी-अमित शाह भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर रखे हैं नजर

Uttarkashi Cloud Burst: धराली के खीर गंगा में बादल फटने से बाढ़ आ गई है. चार लोगों की मौत की खबर है और कई लोग लापता बताए जा रहे है. हालात पर पीएम मोदी और अमित शाह नजर बनाए हुए हैं.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई.

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को खीर गंगा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई. इस भीषण आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने के कारण गांव में अचानक भूस्खलन और तेज फ्लैश फ्लड आया, जिसने कई घरों को बहा दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ों से एक उग्र जलधारा तेजी से गांव की ओर बह रही है और लोग दहशत में चीख-पुकार कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने की सीएम धामी से बात
धराली के हादसे को लेकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है. उन्होंने X पर लिखा- उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है. राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने दी तुरंत कार्रवाई की आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आपदा को गंभीर मानते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. इसके बाद शाह ने 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि,"धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली. पास में ही तैनात ITBP की तीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और NDRF की चार टीमें भी शीघ्र राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं.

पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की
उत्तरकाशी पुलिस ने तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. पुलिस ने कहा, "इस घटना को देखते हुए सभी लोग, विशेषकर बच्चे और पशु, नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें." राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात पर करीबी नजर रखी है और प्रभावितों को जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन के अनुसार एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर तैनात हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget