एक्सप्लोरर

उठता, गिरता और हाथ-पैर मारता... धराली में बादल फटने के बाद मलबे में फंसे शख्स का वीडियो दिल चीर देगा!

Uttarkashi Cloud Burst in Dharali: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं. आर्मी सहित अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी. मलबे का तेज बहाव बड़े-बड़े घरों और दूसरी इमारतों को अपने साथ बहाकर ले गया. धराली का एक वीडियो सामने आया है जहां एक शख्स अपनी जान बचाने लिए पानी के तेज बहाव से आगे-आगे भागता नजर आ रहा है. एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि दूसरा शख्स मलबे में फंस जाता है और फिर रेंगकर किसी तरह वहां से निकलने की कोशिश करता है. कोई वहां पर उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच पाता है.

मलबे से जूझता नजर आ रहा शख्स

वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स किसी तरह मलबे से जूझता हुआ वहां से निकलता है. वह एक जगह खड़ा नहीं हो पा रहा है क्योंकि वहां सिर्फ मलबा ही मलबा है. वह बार-बार गिरता हुआ, फिसलता हुआ नजर आ रहा है. वहीं एक और शख्स जो मलबे के आगे-आगे दौड़ रहा है वहां पत्थर और चट्टानें हैं इसलिए वह तेजी से भाग पा रहा है. 

आर्मी सहित आपदा प्रबंधन टीमें बचाव कार्य में जुटी

उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन और बादल फटने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आर्मी सहित अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूरी बनाए रखने, बच्चों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.

'भारी बाढ़ और मलबा गांव में घुस आया'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा, "मंगलवार दोपहर लगभग 1:45 बजे हर्षिल के पास धराली गांव के पास एक बड़ा बादल फटा. इसके बाद भारी बाढ़ और मलबा गांव में घुस आया, जिससे घरों और निवासियों को भारी नुकसान हुआ. हर्षिल में तैनात भारतीय सेना की यूनिट को सूचना मिली और वे 10 मिनट के भीतर ही वहां पहुंच गई. मुश्किल हालातों के बावजूद करीब 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. साथ ही जो लोग लापता हैं उनकी तलाश जारी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget