एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में IMD का अलर्ट, गिर सकता है ठनका, 15 जिलों में आज भारी बारिश के आसार

Bihar Weather Today 07 August 2025: सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर में बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार से मॉनसून और ज्यादा सक्रिय होगा.

बिहार के 15 जिलों में आज (गुरुवार) भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. अगर जरूरी काम है तब ही घर से निकलें क्योंकि अलर्ट वाले जिलों में मेघ गर्जन के साथ ठनका (बिजली) गिरने की भी संभावना है. 

बिहार में अलर्ट का असर सुबह से ही दिखने लगा है. मौसम विभाग ने भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गयाजी जिले में सुबह के 4 बजकर 35 मिनट से लेकर 7 बजकर 35 मिनट के बीच, यानी तीन घंटे के लिए वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 

सुपौल समेत इन 15 जिलों में आज अलर्ट जारी

चेतावनी वाले 15 जिलों की बात करें तो सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर में बहुत ज्यादा भारी बारिश के आसार हैं. वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज और गयाजी जिले में भारी वर्षा की संभावना है. इन सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 

राजधानी पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण बिहार में राजधानी पटना सहित अधिसंख्य जिलों में मध्यम स्तर से लेकर रुक रुक कर वर्षा की संभावना है. उत्तर बिहार के भी अधिकतर जिलों में वर्षा की पूरी संभावना है. कल (शुक्रवार) से मॉनसून और ज्यादा सक्रिय होगा और पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी.

किशनगंज जिले में हुई सबसे अधिक बारिश

बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज में 86 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. पश्चिमी चंपारण में 52.8 मिलीमीटर, रोहतास में 44.2, खगड़िया में 42.4, समस्तीपुर में 40, गोपालगंज में 36.4, पूर्णिया में 32.8, भभुआ 32.4, पूर्वी चंपारण 26.6, दरभंगा में 24.2, अररिया में 24.01, बांका में 22.2,औरंगाबाद में 21.2, बक्सर में 19.2, भागलपुर में 18.4, कटिहार में 14.2, भोजपुर में 13.6 और सहरसा में 13.02 मिलीमीटर वर्षा हुई है. 

दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में बुधवार को कम वर्षा दर्ज हुई, लेकिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ. सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना का पारा 32.7 डिग्री रहा. राज्य के अधिसंख्य जिलों में 31 से 32 डिग्री के बीच तापमान रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget