एक्सप्लोरर

चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी नेटवर्थ में भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं अथिया शेट्टी

Ahan Shetty Vs Athiya Shetty Net Worth: अथिया शेट्टी ने 4 फिल्मों के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी थी. जबकि उनके भाई अहान शेट्टी एक्टिंग में एक्टिव हैं. इसके बावजूद अथिया नेटवर्थ में अहान को टक्कर देती हैं.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं. उनका एक बेटा अहान शेट्टी और एक बेटी अथिया शेट्टी है. सुनील की तरह उनके दोनों बच्चे भी एक्टिंग की राह पर चल पड़े. हालांकि वो उनकी तरह कामयाबी हासिल ना कर सके. अथिया शेट्टी ने महज चार फिल्मों के बाद ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया. वहीं अहान को भी डेब्यू फिल्म के बाद किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया.

अहान शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है?

  • अहान शेट्टी ने 2019 में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थीं.
  • साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद अहान को किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया.
  • हालांकि अब वो 'बॉर्डर 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.
  • इसके अलावा उनके पास फिल्म 'सनकी' भी थी जिसमें पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली थी. लेकिन खबर है कि ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है.
  • एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए 80 से 90 लाख रुपए की फीस लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 28 से 32 करोड़ रुपए है.

चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी नेटवर्थ में भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने एक्टिंग को कहा अलविदा
अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2017 में फिल्म 'मुबारकां' और 2018 की फिल्म 'नवाबजादे' में भी उनका खास रोल था. वो 2019 में 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी दिखाई दीं. हालांकि ये सारी फिल्म फ्लॉप साबित हुईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी कर ली और एक्टिंग से सन्यास ले लिया.

चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी नेटवर्थ में भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं अथिया शेट्टी

नेटवर्थ में भाई अहान को टक्कर देती हैं अथिया

  • एक्टिंग करियर को छोड़ने के बाद भी एक्ट्रेस के पास धन-दौलत की कमी नहीं है.
  • नेटवर्थ के मामले में वो अपने भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं.
  • अथिया ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी-खासी कमाई करती हैं.
  • उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके 125 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. यहां से भी उनकी इनकम होती है.
  • कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया की कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निक जोनस से क्यों हुआ प्रियंका चोपड़ा को प्यार? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
निक जोनस से क्यों हुआ प्रियंका चोपड़ा को प्यार? एक्ट्रेस ने खुद खोला राज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget