एक्सप्लोरर

Video: हरियाणवी गाने पर नाइजीरियाई लड़के के डांस ने मचाया गदर

इस नाइजीरियाई छात्र ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए भारत के सबसे एनर्जेटिक और देसी म्यूज़िक यानी 'हरियाणवी बीट्स' को चुना. जैसे ही ढोल और थिरका देने वाले म्यूजिक का पहला कट लगा वैसे ही माहौल बन गया.

जब बात हरियाणवी बीट्स और देसी लटके-झटकों की हो, तो बड़े-बड़े धुरंधर भी फीके पड़ जाते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया के मंच पर जो बवाल कटा है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. इंटरनेट पर गदर किसी स्थानीय देसी डांसर ने नहीं, बल्कि एक नाइजीरियाई छात्र ने मचाया है! पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) के ऑडिटोरियम में जब हरियाणवी गाना बजा, तो नाइजीरिया के इस छात्र ने ऐसी कातिलाना कमर मटकाई कि सामने बैठी भीड़ के होश उड़ गए. गुलाबी चमकीले कुर्ते और कमर पर काला स्कार्फ बांधकर लड़के ने जिस नजाकत, लचक और बेफिक्र अंदाज में डांस किया, उसकी गूंज अब पूरे इंटरनेट पर सुनाई दे रही है.

3 अक्टूबर का था मौका, स्टेज पर छाया ठेठ हरियाणवी स्वैग

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड में लगी बड़ी स्क्रीन पर साफ-साफ देखा जा सकता है 'Celebrating Nigeria Independence Day, 3rd October 2026, Chandigarh University'. मौका तो नाइजीरिया के राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के जश्न का था, जहाँ अफ्रीकी संस्कृति और उनके पारंपरिक कार्यक्रमों का जलवा होना चाहिए था. लेकिन इस नाइजीरियाई छात्र ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए भारत के सबसे एनर्जेटिक और देसी म्यूजिक यानी 'हरियाणवी बीट्स' को चुना. जैसे ही ढोल और थिरका देने वाले म्यूज़िक का पहला कट लगा, इस छात्र ने स्टेज पर कदम रखते ही ऐसा समां बांधा कि लोग अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर तालियां बजाने लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tobie (@tobie_in_india)

कमर मटकाई ऐसी कि बॉलीवुड डांसर्स भी मांग लें पानी

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि यह छात्र न सिर्फ गानों के बोल और रिदम को बखूबी समझ रहा था, बल्कि उसके एक-एक मूव्स में गजब की फ्लेक्सिबिलिटी दिख रही थी. पैर की उंगलियों पर बैलेंस बनाते हुए, हाथ जोड़कर ठुमका लगाते हुए और चेहरे पर कातिलाना मुस्कान लिए जब उसने कमर मटकाई, तो ऑडिटोरियम में मौजूद नाइजीरियाई और भारतीय छात्र एक साथ चिल्ला उठे. लड़के का यह अंदाज यह बताने के लिए काफी था कि भले ही उसका जन्म अफ्रीका में हुआ हो, लेकिन उसका दिल और डांसिंग स्टाइल पूरी तरह से 'देसी' हो चुका है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

'भाई को सीधे हरियाणा की नागरिकता दे दो' सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ, कमेंट सेक्शन में तारीफों की सुनामी आ गई. यूजर्स इस विदेशी मुंडे की गजब की एनर्जी देखकर अपनी हंसी और हैरानी दोनों ही नहीं रोक पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं और चटकारेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: "भाई का डांस देखकर तो अपने रोहतक और हिसार वाले लड़के भी शर्मा जाएं. इसे कहते हैं परफेक्ट कमर मटकाना." दूसरे यूजर ने कमेंट किया: "इस बंदे ने जितने आराम से हरियाणवी स्टेप्स पकड़े हैं, उतने तो हम शादी में 4 पैग मारने के बाद भी नहीं कर पाते. सैल्यूट है भाई की एनर्जी को."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget