एक्सप्लोरर

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही प्यार से अपनी पत्नी को गोद में उठाता है और कार के बोनट पर उसके आलता लगे पैरों की छाप लगवाता है.

सोशल मीडिया की दुनिया में कब किस बात पर बवंडर खड़ा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर पति-पत्नी से जुड़ा एक ऐसा ही भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर प्यार जताने से लेकर पैसों की बहस तक छिड़ गई है. वीडियो में एक पति अपनी नई चमचमाती कार पर पत्नी के आलता (लाल रंग) से सने पैरों के निशान बनवाता दिख रहा है. लेकिन इस खूबसूरत और सांस्कृतिक पल को देखकर कुछ लोगों को प्यार कम और 'पैसा' ज्यादा याद आ गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

क्या है पूरा मामला? नई गाड़ी और आलता वाले पैरों के निशान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही प्यार से अपनी पत्नी को गोद में उठाता है और कार के बोनट पर उसके आलता लगे पैरों की छाप लगवाता है. भारतीय परंपरा में गृह प्रवेश के दौरान नई बहू के आलता वाले कदम शुभ और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. ठीक इसी परंपरा को निभाते हुए पति ने अपनी नई कार के लिए भी पत्नी के कदमों से आशीर्वाद लिया. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

प्यार पर भारी पड़ी सोच! यूजर्स ने पूछा- 'क्या ये कार की EMI भरती है?'

जहां ज्यादातर लोगों को पति का यह प्यारा सा अंदाज बेहद पसंद आया, वहीं कुछ ट्रोलर्स और यूजर्स ने इस पर घटिया और तंज भरे कमेंट्स करना शुरू कर दिया. सबसे ज्यादा चर्चा में एक यूजर का सवाल रहा, जिसने पूछा- "क्या यह महिला कार की EMI भरती है?" कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब कार पति ने खरीदी है, तो पत्नी को इतना सम्मान क्यों दिया जा रहा है? इस एक कमेंट ने मामले को पैसों, शादी और महिलाओं के प्रति समाज की सोच पर बहस में बदल दिया.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

ट्रोलर्स को मिला मुंहतोड़ जवाब: 'लक्ष्मी के कदमों को पैसों से नहीं तौला जाता'

कंजूस और संकीर्ण सोच वाले यूजर्स के इस रवैये पर इंटरनेट की जनता भड़क उठी. कई यूजर्स ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए लिखा कि हर रिश्ते में महिला का योगदान केवल पैसों से नहीं आंका जा सकता. भारतीय संस्कृति में पत्नी को 'गृहलक्ष्मी' माना जाता है और नए काम या नई चीज की शुरुआत में उसके कदमों की छाप को शुभ और बरकत का प्रतीक माना जाता है. समर्थकों का कहना है कि यह पल इस बात का नहीं था कि गाड़ी के पैसे किसने दिए, बल्कि यह अपनी खुशी और नई शुरुआत को एक साथ सेलिब्रेट करने का सुंदर जरिया था.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget