एक्सप्लोरर

Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

पुराना टायर खरीदते समय असली और री-ट्रेडेड टायर के बीच अंतर पहचानना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं टायर की पहचान करने के कुछ आसान तरीकों और टायर से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में.

कार या बाइक के टायर वाहन की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं. सड़क पर गाड़ी की पकड़, ब्रेक लगाने की क्षमता और खराब रास्तों पर संतुलन काफी हद तक टायर की स्थिति पर निर्भर करता है. ऐसे में जब नया टायर खरीदने की बात आती है, तो उसकी असलियत पहचानना जरूरी हो जाता है. खासकर सेकेंड हैंड टायर खरीदते समय यह सवाल उठता है कि टायर असली है या उस पर दोबारा रबर चढ़ाकर इस्तेमाल के लायक बनाया गया है.

बाजार में कुछ पुराने टायरों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए री-ट्रेड किया जाता है. इस प्रोसेस में टायर के घिसे हुए ट्रेड यानी सड़क के संपर्क में आने वाले हिस्से पर नई रबर की परत लगाई जाती है. इससे टायर का बाहरी हिस्सा काफी हद तक नया दिखाई देने लगता है. ऐसे में टायर की गुणवत्ता, मैन्युफैक्चरिंग और इस्तेमाल की स्थिति महत्वपूर्ण होती है. आइए जानते हैं कि टायर की पहचान किन तरीकों से की जा सकती है.

टायर के ट्रेड को ध्यान से देखें

टायर की पहचान करने का एक आसान तरीका उसके ट्रेड पैटर्न को देखना है. नए टायर में ट्रेड का डिजाइन साफ, एकसमान और अच्छी तरह बना हुआ होता है. अगर टायर इस्तेमाल किया हुआ है, तो उसका ट्रेड घिसा हुआ दिखाई दे सकता है. री-ट्रेडेड टायर में कभी-कभी ट्रेड पैटर्न और बाकी सतह के बीच अंतर नजर आ सकता है. हालांकि कुछ री-ट्रेडेड टायरों की फिनिशिंग अच्छी होती है.

टायर के किनारों और जोड़ की जांच करें

टायर के साइडवॉल यानी किनारे वाले हिस्से को ध्यान से देखें. कहीं रबर की परत अलग होती हुई, असामान्य उभार, कट या जोड़ जैसी बनावट देखें. कुछ मामलों में री-ट्रेडिंग के निशान किनारों पर नजर आते हैं. हालांकि हर री-ट्रेडेड टायर पर ऐसे निशान मिलें, यह जरूरी नहीं है. लेकिन किनारों पर निशान न होने का मतलब यह भी नहीं कि टायर नया है. अगर रबर उखड़ रही हो या टायर की बनावट में खराबी दिखाई दे, तो उसे खरीदने से बचें.

यह भी पढ़ें: Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह

टायर पर लिखी जानकारी पढ़ें

टायर के साइडवॉल पर कंपनी का नाम, मॉडल, साइज, लोड इंडेक्स और स्पीड रेटिंग जैसी जानकारी दी जाती है. टायर की मैन्युफैक्चरिंग डेट भी आमतौर पर चार अंकों के कोड से पता चलती है. अगर कोड के आखिरी चार अंक 2525 हैं, तो इसका अर्थ है कि टायर का मैन्युफैक्चरिंग वर्ष 2025 के 25वें सप्ताह में हुआ था. टायर पर दी गई जानकारी को निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट से मिलाकर देखें. यदि कोई जानकारी गलत, मिटाई हुई लगे, तो विक्रेता से इसकी जानकारी मांगें.

कीमत बहुत कम हो तो सतर्क रहें

अगर कोई दुकानदार नया बताकर टायर सामान्य बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर बेच रहा है, तो सावधान हो जाएं. टायर पुराना, इस्तेमाल किया हुआ, री-ट्रेडेड या किसी कारण से कम कीमत पर बेचा जा रहा हो सकता है. खरीदने से पहले बिल मांगें और यह साफ करवाएं कि टायर नया है या री-ट्रेडेड. यदि टायर पर निर्माता की पहचान या जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है, तो केवल कम कीमत देखकर उसे न खरीदें.

यह भी पढ़ें: कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget