1000 रुपये के अंदर बेस्ट हैं ये ईयरफोन, साउंड क्वालिटी और बेस दोनों जबरदस्त
तगड़े बेस और क्लियर साउंड के लिए महज 1000 रुपये के बजट में मार्केट में ऐसे धांसू ईयरफोन्स मौजूद हैं. जो अपनी आवाज से महंगे गैजेट्स को भी पीछे छोड़ देते हैं. जानें आपके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट.

- बाजार में ₹1000 से कम के उत्कृष्ट ईयरफोन विकल्प उपलब्ध हैं।
- Realme Buds 2 वायर्ड, 11.2mm ड्राइवर, गहरा बेस व स्पष्ट आवाज देता।
- boAt Rockerz 255 Pro+ वायरलेस नेकबैंड 60 घंटे बैटरी, मजबूत बेस युक्त।
- Boult Audio Z40 ट्रू वायरलेस, 60 घंटे बैटरी, ENC कॉलिंग हेतु।
आज हर कोई भीड़ में होकर भी अकेला नजर आता है. मेट्रो में सफर करते हुए या पब्लिक बस में सफर करते हुए, कैफे में काॅफी पीते हुए या कहीं खाना खाते हुए हर कोई कानों में ईयरफोन लगाकर अपनी दुनिया में मस्त रहता है. बड़े सेलेब्रिटीज से लेकर लोकल लोग ईयरफोन आज हर किसी की जरूरत बन चुका है. अक्सर लोगों को लगता है कि एक बढ़िया बेस वाले और क्रिस्टल क्लियर साउंड वाले ईयरफोन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
लेकिन आज बाजार में 1000 रुपये के बजट के अंदर ही कई शानदार ईयरफोन्स मौजूद हैं जो महंगे माॅडल्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं. आज के समय में बहुत कम कीमत में आपको वायर्ड ईयरफोन से लेकर ब्लूटूथ नेकबैंड और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स तक, हर तरह के ऑप्श आसानी से मिल जाते हैं. इनमें न सिर्फ तगड़े ऑडियो ड्राइवर्स मिलते हैं बल्कि बैटरी बैकअप और बिल्ड क्वालिटी भी एकदम मजबूत रहती है. अगर आप भी कम बजट में एक पैसा वसूल ईयरफोन तलाश रहे हैं तो यह तीन धांसू ऑप्शन्स आपके लिए बेस्ट साबित होंगे.
Realme Buds 2
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ईयरफोन चार्ज करने के झंझट से नफरत है और जीरो लैग के साथ गेमिंग और म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं. तो Realme Buds 2 से बेहतर दूसरा कोई ऑप्श्न नहीं है. 1000 रुपये के अंदर आने वाले वायर्ड ईयरफोन्स की दुनिया में इसका दबदबा आज भी कायम है. इसमें कंपनी ने 11.2mm के बड़े बेस बूस्ट ड्राइवर्स लगाए हैं जो मल्टी-लेयर कंपोजिट डायफ्राम और जापान की Daikoku वॉइस कॉइल तकनीक के साथ आते हैं.
इसका सीधा फायदा यह होता है कि तेज आवाज पर भी गाने फटते नहीं हैं और बेस एकदम गहरा और पंचिंग सुनाई देता है. इसकी केबल में टू-टोन ब्रेडेड डिजाइन दिया गया है और बड्स के पीछे मैग्नेट लगे हैं. जिससे तार आपस में कभी उलझते नहीं हैं. कॉल पर साफ बातचीत के लिए इसमें इन-लाइन HD माइक और तीन कंट्रोल बटन दिए गए हैं. करीब 599 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह ईयरफोन सालों-साल तक खराब नहीं होता.

boAt Rockerz 255 Pro+
जिम में वर्कआउट करते समय, दौड़ते वक्त या सफर के दौरान अगर आप तारों के उलझने से आजादी चाहते हैं. तो boAt Rockerz 255 Pro+ वायरलेस नेकबैंड आपके लिए एक जबरदस्त डील है. इस नेकबैंड में boAt की सिग्नेचर साउंड के साथ 10mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. जो बॉलीवुड और पंजाबी गानों के शौकीनों को भरपूर बेस का मजा देते हैं. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी मैराथन बैटरी लाइफ है.
जो एक बार फुल चार्ज होने पर 60 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेटाइम दे देती है. इतना ही नहीं इसमें ASAP चार्ज तकनीक भी है. जिससे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह पूरे 20 घंटे तक चल जाता है. गेमिंग के लिए इसमें BEAST मोड और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए ड्यूल पेयरिंग का फीचर मिलता है. सेल और ऑफर्स में यह धांसू नेकबैंड आपको 999 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: चार्जिंग की टेंशन खत्म! 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Boult Audio Z40
आजकल बिना तार वाले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का क्रेज सबसे ज्यादा है और 1000 रुपये के बजट में Boult Audio Z40 इस कैटेगरी में सबसे आगे निकल जाता है. महंगे ईयरबड्स जैसा प्रीमियम लुक देने वाले इस गैजेट में 10mm के BoomX टेक ड्राइवर्स लगाए गए हैं जो गहरा बेस और एकदम साफ वोकल्स देते हैं. बैटरी के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है और चार्जिंग केस के साथ कुल मिलाकर 60 घंटे तक का तगड़ा बैकअप देता है.
टाइप-सी फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 100 मिनट तक गाने सुने जा सकते हैं. भीड़भाड़ वाली जगह या ट्रैफिक में भी आपकी आवाज फोन के दूसरी तरफ एकदम साफ पहुंचे, इसके लिए इसमें Zen Mode एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन माइक दिया गया है. ऑफर्स के दौरान करीब 999 रुपये में मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर






















