DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU के 27 अक्टूबर के आदेश के अनुसार, PhD के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर को इंटरव्यू के लिए सुबह 9:15 बजे रिपोर्ट करना था, जिसके बाद इस फैसले का विरोध हुआ और डीयू ने अपना फैसला वापस ले लिया.

DU Hindi PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हिंदी पीएचडी एडमिशन के लिए जारी किया अपना नोटिफिकेशन वापस ले लिया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब स्टूडेंट्स ने इंटरव्यू के लिए कम समय और सिलेक्शन प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की संख्या पर विरोध जताया. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी नोटिस जारी कर 28, 29, 30, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को होने वाले सारे इंटरव्यू को रद्द कर दिया है. फिलहाल डीयू की ओर से इंटरव्यू को लेकर नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
नोटिस के अगले ही दिन वापस लिया आदेश
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 27 अक्टूबर की शाम को इंटरव्यू शेड्यूल का आदेश जारी किया था. आदेश के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे रिपोर्ट करना था, जिससे एप्लीकेंट को तैयारी करने और ट्रैवल अरेंजमेंट करने के लिए बहुत कम समय मिला था. इसके बाद छात्र संघ ने उसके डीयू के इस फैसले पर सवाल उठाया. वहीं विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी ने 28, 29, 30, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 को होने वाले इंटरव्यू के आदेश को वापस ले लिया. वहीं यूनिवर्सिटी ने अभी तक इंटरव्यू की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है और न ही नोटिफिकेशन वापस लेने का कारण बताया है.
स्टूडेंट्स ने शॉर्ट लिस्टिंग को लेकर जताई चिंता
डीयू के स्टूडेंट्स के एक बड़ी चिंता यह भी थी कि डिपार्टमेंट में 150 से ज्यादा पीएचडी सीटें होने के बावजूद इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की संख्या बहुत ज्यादा थी. एप्लीकेंट ने यह भी मांग की कि प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट को इंटरव्यू प्रोसेस में हिस्सा लेने का मौका मिले. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि सभी एप्लीकेंट को इंटरव्यू में शामिल होने की इजाजत दी जाए, साथ ही नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स और Only for PhD कैटेगरी में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को भी सही रिप्रेजेंटेशन देने की मांग की है. संगठन ने यह भी मांग की है कि यूनिवर्सिटी शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होने और इंटरव्यू शेड्यूल के बीच समय दें. संगठन का कहना है कि उम्मीदवार को इंटरव्यू की तैयारी करने और ट्रेवल का इंतजार करने के लिए समय चाहिए, खासकर उन लोगों को जो दूसरे राज्यों से आएंगे.
ये भी पढ़ें-Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
DUSU ने एडमिशन प्रक्रिया को लेकर भी उठाई मांग
एबीवीपी और दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ने इंटरव्यू शेड्यूल और अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स को मिलने वाले मौके पर एतराज जताया. इसे लेकर छात्रों ने हिंदी डिपार्टमेंट के बाहर प्रोटेस्ट किया, जिसमें स्टूडेंट ने फेयर और ट्रांसपेरेंट सिलेक्शन प्रोसेस की मांग की. एबीवीपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेक्रेटरी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन अपनी मांगों के लिए दबाव बनाता रहेगा और किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगा.
कब आएगी इंटरव्यू की नई तारीख?
हिंदी विभाग में 28, 29, 30, 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 2026 के इंटरव्यू को अगले आदेश तक वापस ले लिया है. वहीं यूनिवर्सिटी ने अभी तक कोई दूसरा शेड्यूल जारी नहीं किया है और न ही यह साफ किया है कि शॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव होगा या नहीं. ऐसे में फिलहाल कैंडीडेट्स को हिंदी पीएचडी एडमिशन के अगले स्टेज के आगे के आदेश के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी.
ये भी पढ़ें-NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही, कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






















