एक्सप्लोरर

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

ईवी की बैटरी जल्दी कमजोर क्यों हो रही है. जानिए 5 ऐसी गलतियां जो चार्जिंग के दौरान लोग अक्सर करते हैं और बैटरी लाइफ बचाएं.

भारत में इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में हमें सड़क पर सबसे ज्यादा EV गाड़ियां ही देखने को मिल सकती हैं. इस समय पेट्रोल-डीजल के खर्च से बचने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोग ईवी कार और स्कूटर्स अपना रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी महंगी है और इसका कारण है महंगी बैटरी.

अभी भी जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक गाड़ी है उनको भी इन गाड़ियों के बारें में पूरी जानकारी नहीं है. जिससे बैटरी की हेल्थ और रेंज समय से पहले ही काफी कम होने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी ईवी की बैटरी सालो-साल बिना किसी परेशानी के बेहतरीन परफॉर्मेंस देती रहे तो चार्जिंग के दौरान की जाने वाली इन 5 बड़ी गलतियों का ध्यान रखें. तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी गलतियां हैं जो आपकी गाड़ी की बैटरी को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर रही हैं.

बैटरी को फुल चार्ज करना

आपको बता दें कि स्मार्टफोन की तरह ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी के लिए भी हर दिन इसे 100% तक फुल चार्ज करना खतरनाक साबित होता है. बैटरी को लगातार फूल चार्ज करने से उसके अंदरूनी सेल्स पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है.

जिसके चलते हमेशा बैटरी को लगभग 80% से 85% तक ही चार्ज रखना सबसे अच्छा माना जाता है. यदि आपको किसी लंबी यात्रा पर निकलना हो तभी गाड़ी को पूरी तरह से 100% चार्ज करें. इस छोटी सी आदत को बदलकर आप बैटरी के लाइफ को काफी हद तक लंबा खींच सकते हैं.

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

यह भी पढ़ें: E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

बैटरी पूरी तरह न करें डाउन

जानकारी दें दे कि जिस तरह 100% चार्ज करना गलत है उसी तरह बैटरी को बार-बार 0% तक डिस्चार्ज कर देना भी बहुत खराब आदत है. क्योंकि जब बैटरी का लेवल बहुत ज्यादा नीचे चला जाता है तो इसके केमिकल सेल्स अपनी क्षमता तेजी से खोने लगते हैं.

कार या स्कूटर की बैटरी को कभी भी 15 से 20 प्रतिशत से नीचे न जाने दें. बैटरी का स्तर 20% के आसपास पहुंचते ही उसे तुरंत चार्जिंग पर लगा देना चाहिए. ऐसा करने से बैटरी का इंटरनल स्ट्रक्चर सेफ रहता है और उसकी पावर डिलीवरी हमेशा एक जैसी बनी रहती है.

फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करना

वहीं ऐसा देखा जाता है कि लोग सफर के दौरान समय बचाने के लिए डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. तो बता दें कि इसका बहुत ज्यादा और लगातार उपयोग बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. फास्ट चार्जर से बैटरी में अचानक से बहुत अधिक हाई-वोल्टेज करंट और गर्मी प्रवेश करती है.

जो बैटरी सेल्स को तेजी से डैमेज करती है. रोजाना की चार्जिंग के लिए हमेशा घर पर मिलने वाले स्लो एसी चार्जर को ही प्राथमिकता दें. फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल केवल तभी करें जब आप किसी लंबे सफर पर हों और आपको तुरंत चार्जिंग की जरूरत पड़े.

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

गर्म बैटरी को चार्जिंग पर लगाना

बता दें कि लंबी ड्राइव के बाद बैटरी का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है. सफर खत्म होते ही तुरंत गाड़ी को चार्जिंग पॉइंट से कनेक्ट कर देने से बैटरी पर अधिक थर्मल लोड पड़ता है. इसलिए हमेशा गाड़ी को पार्क करने के बाद 15 से 20 मिनट का समय दें ताकि बैटरी का तापमान सामान्य और ठंडा हो सके. उसके बाद ही चार्जर को प्लग इन करें.

धूप में गाड़ी चार्ज करना

वहीं मौसम का मिजाज और तापमान भी ईवी बैटरी की परफॉर्मेंस पर सीधा असर डालते हैं. यदि आप अपनी गाड़ी को सीधे तेज धूप में, खुले आसमान के नीचे या बहुत ज्यादा गर्मी वाली जगह पर चार्ज करते हैं तो बैटरी का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है.

चार्जिंग के दौरान वैसे ही बैटरी गर्म होती है और ऊपर से बाहरी धूप इसे और नुकसान पहुंचाती है. हमेशा अपनी इलेक्ट्रिक कार या टू-व्हीलर को किसी छायादार जगह चार्ज करने की आदत डालें ताकि बैटरी ओवरहीटिंग की समस्या से बची रहे.

यह भी पढ़ें: 350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget