एक्सप्लोरर

वाराणसी में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का 'सियासी योगाभ्यास', केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

UP News: वाराणसी के गंगा घाट पर समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं संग योग अभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र व यूपी सरकार पर निशाना साधा है.

Varanasi News:  शनिवार 21 जून 2025 को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है. इसी क्रम में विपक्षी दलों के नेताओं ने भी योग प्राणायाम के माध्यम से देशवासियों से स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाने की अपील की.

इसी क्रम में वाराणसी के गंगा घाट पर समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं संग योग अभ्यास किया. उसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान इसे जीवन पद्धति के लिए अनिवार्य बताया और लोगों से भी स्वस्थ समृद्ध जीवन के लिए योग प्राणायाम को अपनाने को लेकर अपील की.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि - स्वस्थ जीवन के लिए योग दैनिक दिनचर्या में जरूर करना चाहिए. और वैसे भी वाराणसी की बात कर ली जाए तो यह भगवान शंकर की नगरी है, ज्ञान की नगरी है. इस भूमि पर ऐसी परंपरा विरासत को हमेशा से ही अपनाया गया है.

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आज के दिन हम महर्षि पतंजलि, भगवान शंकर और 16 कलाओं में निपुण भगवान श्री कृष्ण को याद करते हैं.

केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि - ट्रांसफर पोस्टिंग में गड़बड़ी की जिम्मेदारी स्टांप मंत्री को लेनी चाहिए. नैतिकता के आधार पर उनको ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी में व्यक्तिवाद हावी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि - जब आईडियोलॉजी से पार्टी नहीं चलती तो लोगों के लिए दिक्कत की बात सामने आती है. 

यूपी पंचायत चुनाव पर दिया बयान
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री मोदी के बातचीत पर सपा सांसद ने कहा कि - दुनिया के दो महान व्यक्ति के बीच में जो बातचीत हुई है उस पर प्रमाण पत्र देने का हमें अधिकार नहीं है. लेकिन वर्तमान स्थिति में लगता है कि हमारी कूटनीति कहीं कमजोर पड़ गई है. क्योंकि यही भारत है जो अपनी स्पष्ट कूटनीति के आगे अमेरिका हो या दुनिया का कोई भी बड़ा देश, उसके आगे झुका नहीं. जो सामने आया उसे टकराता भी रहा, लेकिन आज चिंता का विषय है. हमें विदेश नीति के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए. यूपी पंचायत चुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा की - हमेशा से ही समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ी है और इस बार भी हमारी तैयारी उसी तरह है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बारिश के दौर के बीच भी गर्मी से राहत नहीं, कब गिरेगा पारा? मौसम विभाग ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
तुर्कमान गेट मामला: 5 आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
तुर्कमान गेट मामला: 5 आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

ईरान में तालिबानी राज...आवाज उठाने पर फांसी की सजा!
Bollywood News: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में लूटी लाइमलाइट, सलमान खान की एंट्री ने बनाया इवेंट ब्लॉकबस्टर (14.01.2026)
Sambhal के CO रहे Anuj Choudhary के खिलाफ होगी FIR, Court के आदेश पर Murder का केस चलेगा...
Iran Protest: कौन है इरफान सुल्तानी जो लटकेगा फांसी के फंदे पर? | ABPLIVE
Taskaree: The Smuggler's Web Series Review: अपराध की हकीकत बयां करती है नीरज पांडे की ये कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
तुर्कमान गेट मामला: 5 आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
तुर्कमान गेट मामला: 5 आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
यश के साथ 'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन देकर ट्रोल हुई ब्राजीलियन एक्ट्रेस, करना पड़ा सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
ऑस्ट्रेलिया ने बदल दिए स्टूडेंट्स वीजा के नियम, जानें भारतीय छात्रों पर कितना पड़ेगा असर?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget