एक्सप्लोरर

अग्नि-5 से ताकतवर मिसाइल किन देशों के पास? जान लें हर एक का नाम

दुनिया की उन सबसे शक्तिशाली मिसाइलों की, जो भारत की अग्नि-5 मिसाइल से भी ज़्यादा ताकतवर हैं. चलिए उन देशों के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं कि उन मिसाइलों की क्या खासियत है.

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ओडिशा से अग्नि-5 मिसाइल का बुधवार को सफल टेस्ट किया गया है. बता दें कि दुनियाभर के कई देश एक से बढ़कर एक मिसाइलें बना रहे हैं. इनमें कई ऐसे मिसाइलें होती हैं जिनको किसी भी एयर डिफेंस से रोकना भी मुश्किल होता है. इन्ही में से एक है अग्नि-5 मिसाइल लेकिन आज हम बात करेंगे दुनिया की उन सबसे शक्तिशाली मिसाइलों की जो भारत की अग्नि-5 मिसाइल से भी ज्यादा ताकतवर हैं और उन देशों के बारे में, जिनके पास ये घातक हथियार मौजूद हैं.

भारत की अग्नि-5 मिसाइल

भारत की अग्नि-5 एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी रेंज 5,000 से 8,000 किलोमीटर है और यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है. यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसे दुनिया की टॉप 10 घातक मिसाइलों में गिना जाता है. लेकिन कुछ देशों के पास इससे भी ज्यादा रेंज और मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं. आइए जानते हैं इन देशों और उनकी मिसाइलों के बारे में.

रूस

रूस के पास दुनिया की सबसे खतरनाक और लंबी रेंज वाली मिसाइलें हैं. इनमें सबसे प्रमुख है RS-28 सरमत. इसकी रेंज 18,000 किलोमीटर है, जो दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बना सकती है. इसके अलावा, R-36M मिसाइल, जिसकी रेंज 16,000 किलोमीटर है, शीत युद्ध के समय की सबसे भारी परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइल मानी जाती है. 

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

अमेरिका की मिन्यूटमैन III मिसाइल 13,000 किलोमीटर की रेंज के साथ अत्यंत तेज, सटीक और भरोसेमंद है. यह दशकों से अमेरिकी रक्षा का मुख्य हिस्सा रही है. अमेरिका के पास ग्लोबल स्ट्राइक क्षमता है, यानी यह जमीन, हवा और समुद्र से दुनिया के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकता है. 

चीन

चीन की DF-41 मिसाइल 12,000 से 15,000 किलोमीटर की रेंज के साथ दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइलों में से एक है. इसे रोड मोबाइल लॉन्चर से दागा जाता है और यह कई परमाणु हथियार एक साथ ले जा सकती है. 

फ्रांस

फ्रांस की M51 SLBM पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज 8,000 से 10,000 किलोमीटर है. यह MIRV तकनीक से लैस है और फ्रांस की समुद्री परमाणु शक्ति की रीढ़ है. 

इजरायल

इजरायल के जेरिको-3 बैलिस्टिक मिसाइल की गिनती भी दुनिया के शक्तिशाली मिलाइलों में की जाती है. इन मिसाइलों की रेंज 4,800 से 6,500 किलोमीटर तक है, जिससे इजरायली सेना को दूर तक बैठे दुश्मनों को मारने की अद्भुत ताकत मिलती है.

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में एक जान की कीमत कितनी, कितने लाख रुपये देकर बच सकता है कातिल?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alcohol Skincare Products: स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
DA Hike: पाकिस्तान में कितना मिलता है DA, क्या हर साल बढ़ता है महंगाई भत्ता?
पाकिस्तान में कितना मिलता है DA, क्या हर साल बढ़ता है महंगाई भत्ता?
ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget