एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: आज होगा बड़ा फैसला, दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम का ऐलान, जानें कहां देखें लाइव

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज दोपहर 1.30 बजे होगा. अजित आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कहां देखें लाइव और किन खिलाड़ियों पर टिकेंगी नजरें, जानिए सब कुछ यहां.

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. एशिया कप 2025 के लिए आज स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा. बीसीसीआई की चयन समिति मंगलवार दोपहर मुंबई हेडक्वार्टर में बैठक करेगी और इसके बाद चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का एलान करेंगे. उनके साथ भारतीय कप्तान भी मौजूद रहेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1.30 बजे से होगी.

भारत की मेजबानी लेकिन UAE में होगा टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यूएई में 9 सितंबर से शुरू होंगे. आठ देशों की टीमें खिताब को जीतने के मकसद से उतरेंगी. भारत फिलहास इस सीरीज का मौजूदा चैंपियन है. 2023 में खेले गए पिछले एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. यही वजह है कि इस बार भी भारतीय टीम पर नजरें टिकी होंगी.

कप्तानी और चयन पर टिकी निगाहें

भारतीय क्रिकेट पिछले कुछ समय से फॉर्मेट के आधार पर अलग-अलग कप्तानों के साथ खेल रहा है. सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं. गिल की कप्तानी में हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था. माना जा रहा है कि चयन समिति उन्हें एशिया कप की टी20 टीम में भी मौका दे सकती है. हालांकि इस पर आज अंतिम मुहर लगेगी.

टीम सेलेक्शन को लेकर चर्चा का एक और पहलू है – अनुभवी खिलाड़ियों की फिटनेस और युवा खिलाड़ियों को जगह देने का संतुलन. चयन समिति पर नजरें इसलिए भी होंगी कि वे इस बार किस तरह का कॉम्बिनेशन बनाते हैं.

कहां देखें आगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि अजित आगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगी. वहीं, डिजिटल दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं.

महिला टीम का भी होगा ऐलान

आज केवल पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट टीम का भी ऐलान किया जाएगा. महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. यही स्क्वॉड आगामी महिला वनडे विश्व कप के लिए भी चुना जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, संजू सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर
IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget