एक्सप्लोरर

राजस्थान को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जोधपुर से जयपुर होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई वंदे भारत ट्रेन की मांग की थी. इस ट्रेन की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताया है.

राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. ये ट्रेन जोधपुर से नई दिल्ली के लिए चलेगी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के रास्ते होकर ये वंदे भारत ट्रेन चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र भेज कर नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी मांग की थी. उन्होंने इस बारे में रेल मंत्री का आभार जताया है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने अवगत कराया है कि 'जोधपुर से दिल्ली' के लिए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है, जो जयपुर से होकर जाएगी. यह निर्णय इस रूट के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है. नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा और आराम के साथ-साथ समय की विशेष बचत भी सुनिश्चित करेगा.''

'वंदे भारत को स्वीकृति मिलना जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण'

उन्होंने आगे लिखा, ''इस उल्लेखनीय निर्णय हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन. हाल ही में मैंने इस विषय पर रेल मंत्री जी को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था. इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना, उनके जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.''

अश्विनी वैष्णव ने पत्र में क्या लिखा?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा, ''कृपया अपने पत्र का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु जोधपुर दिल्ली के मध्य नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन किए जाने के संबंध में है. आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जोधपुर से दिल्ली के मध्य जयपुर होते हुए नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है.''

बहरहाल नई वंदे भारत ट्रेन के चलने से ना सिर्फ जोधपुर और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यात्रियों के लिए दिल्ली तक का सफर भी अब पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगा.

 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget