एक्सप्लोरर

भारत के बाद इंग्लैंड ने किया ODI वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान, बड़े-बड़े दिग्गजों की वापसी

Womens ODI World Cup 2025 Squads: भारत के बाद इंग्लैंड ने भी महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है.

इंग्लैंड ने महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है. नैट साइवर ब्रंट, विश्व कप में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगी, जिसमें हेदर नाइट, डैनी वायट हॉज और साराह ग्लेन जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. हेदर नाइट को इसी साल मई में हैमस्ट्रिंग की चोट आई थी, लेकिन समय रहते फिट होकर उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड स्क्वाड (Women ODI World Cup 2025 All Squads) में वापसी की है. बता दें कि विश्व कप टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा. इससे पहले भारत भी अपने वर्ल्ड कप स्क्वाड की घोषणा कर चुका है.

यह नैट साइवर ब्रंट के लिए बतौर कप्तान और बतौर हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स के लिए पहला ICC टूर्नामेंट होगा. केट क्रॉस, माइया बाउचर और एलीस-डेविडसन रिचर्ड्स को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं डैनी वायट हॉज ने इसी साल भारत के खिलाफ सीरीज मिस कर दी थी, लेकिन अब उनकी वर्ल्ड कप स्क्वाड में वापसी हुई है. साराह ग्लेन और सोफी एक्लेस्टोन समेत इंग्लैंड ने अपनी टीम में चार स्पिनर शामिल किए हैं. बाकी दो स्पिनरों के नाम चार्ली डीन और लिंसे स्मिथ हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के मैदानों में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों को अच्छी खासी मदद मिलने की उम्मीद है.

वर्ल्ड कप का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है. इंग्लैंड को अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना था, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर फैसला आने के बाद ही इंग्लैंड के मैच और पूरे शेड्यूल की पुष्टि हो जाएगी.

ODI वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, हीदर नाइट, डैनी व्याट-हॉज, चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी डंकले, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ, सारा ग्लेन, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, लॉरेन फाइलर

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा बनेंगे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच? जानें वायरल दावे में कितनी सच्चाई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget