एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के नेता...'

Vice President Election 2025: विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार (21 अगस्त) को अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, नासिर हुसैन और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव की रणनीति, उसके क्या गणित हैं और देश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई. केजरीवाल ने ये भी कहा कि जस्टिस रेड्डी आंध्र प्रदेश के हैं, तेलगू हैं. ये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों के लिए तेगलू प्राइड का बहुत बड़ा मुद्दा है. पूरे तेलगू समाज के लिए बहुत प्राइड का मुद्दा है. दोनों राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी दल के नेता, दल से ऊपर उठकर देश के लिए और तेलगू प्राइड के लिए वोट देंगे.

मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान

इस मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जस्टिस रेड्डी ने अपना नामांकन भरा है. आम आदमी पार्टी ने उनके नामांकन को सपोर्ट किया है. हमारी तरफ से वहां संजय सिंह मौजूद थे. अभी जस्टिस साहब मुझसे मिलने आए थे. आज देश के जो हालात चल रहे हैं, उसके ऊपर काफी लंबी चर्चा हुई. जो चुनाव हैं उसके क्या गणित हैं, क्या रणनीति है उसके ऊपर चर्चा हुई."

पक्ष-विपक्ष नहीं देश के कैंडिडेट हैं रेड्डी- केजरीवाल

आप के संयोजक ने कहा, "हम सब मिलकर जीतने की पूरी कोशिश करेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि ये चुनाव सिक्रेट बैलेट होता है. इसमें व्हिप नहीं चलता. संसद के अंदर जो भी वोटिंग होती है उसमें व्हिप चलता है. सभी पार्टियों से कहूंगा कि जस्टिस रेड्डी का शानदार करियर रहा है. बहुत निडरता के साथ उन्होंने फैसले दिए हैं. उपराष्ट्रपति पद पर इनके जैसा व्यक्ति आएगा तो उसका मान सम्मान बढ़ेगा. ये पक्ष या विपक्ष के कैंडिडेट नहीं हैं, देश के कैंडिडेट हैं."

देशहित में जस्टिस रेड्डी को वोट करें- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सभी पार्टियां देशहित में, उनकी पार्टी के हाईकमान जो मर्जी बोलें, हाईकमान की बात नहीं माननी है, देशहित में सब लोग वोट दें और जस्टिस साहब को जिताएं. ताकि हमें एक अच्छे व्यक्ति के रूप में, निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में उपराष्ट्रपति मिल सके. मैं इनको शुभकामनाएं देता हूं और 9 तारीख को बधाई भी दूंगा."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget