एक्सप्लोरर

तलाक के बाद पत्नी की खूबियां गिना रहे सोहेल खान, अलग होने की बताई वजह, बोले-‘रिस्पेक्ट अब भी है’

Sohail Khan Talked About Divorce: सोहेल खान ने हाल ही में सीमा सजदेह संग तलाक को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, बच्चों के भविष्य को किसी भी तरह नुकसान ना पहुंचे, इसलिए वो अलग हुए हैं.

सोहेल खान अब एक्टिंग से दूर होकर एक सक्सेफुल फिल्ममेकर बन चुके हैं. जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है. हालांकि बॉलीवुड गलियारों में उनकी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चर्चे सुनने को मिलते हैं. दरअसल एक्टर ने सीमा सजदेह से शादी की थी. लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है. सीमा कई बार इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं. लेकिन हाल ही में सोहेल ने भी तलाक का असली रीजन बताया और सीमा की खूब तारीफ भी की. जानिए वो क्या बोले...

सोहेल खान ने की एक्स वाइफ सीमा की तारीफ

सोहेल खान ने सीमा सजदेह से तलाक के मामले में Etimes को दिए एक इंटरव्यू में बात की है. एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ सीमा की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘वो सिर्फ एक अच्छी इंसान ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन मां भी हैं. हमने तलाक के बाद ये फैसला लिया था कि हम अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे. साथ ही हर साल परिवार की तरह वेकेशन पर भी जाएंगे ताकि बच्चों को ये फील ना हो कि हम अलग हुए हैं तो उनके प्यार में कोई कमी या बदलाव आया है.’

बच्चों की वजह से अलग हुए सोहेल-सीमा

सोहेल खान ने इसके बाद तलाक की वजह का भी खुलासा किया. एक्टर ने कहा कि, "मां-बाप के बीच लड़ाई-झगडों से बच्चों की जिंदगी खराब हो जाती है. इससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है. फिर बच्चे बड़े होकर परेशान रहने लगते हैं. ये सब चीजें मैं और सीमा बिल्कुल नहीं चाहते थे. हमें अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल था. हम उन्हें अच्छी जिंदगी देना चाहते थे. इसलिए हमने अलग होने का फैसला लिया. उनके लिए रिस्पेक्ट अभी बहुत है.."

24 साल बाद अलग हुए थे सीमा-सोहेल

सोहेल खान और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी. शादी के बाद ये कपल दो बेटों निर्वाण और योहान के माता-पिता बने. फिर 24 साल तक साथ रहने के बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई. दोनों ने साल 2022 में तलाक ले लिया.

ये भी पढ़ें - 

युजवेंद्र चहल ने धनाश्री को एलिमनी में कितने करोड़ दिए? पूरी सच्चाई जानें

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget