एक्सप्लोरर

मनीषा हत्याकांड: भिवानी जिले में इंटरनेट चालू, 24 अगस्त को हरियाणा बंद का ऐलान

Bhiwani Manisha Case: भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने 24 अगस्त को हरियाणा बंद का ऐलान किया है. शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने बंद को प्रभावशाली बनाने की अपील की.

मनीषा हत्याकांड के बाद भिवानी जिले में मोबाइल इंटरनेट पर लगाया गया बैन हरियाणा सरकार ने हटा दिया है. इस बीच भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने मनीषा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 24 अगस्त 2025 को हरियाणा बंद का आह्वान किया है. माना जा रहा है कि खाप पंचायतें, कई संगठन, संस्थाएं और मजदूर-किसान और दलित संगठन भी हरियाणा बंद में उतर सकते हैं. सतपाल तंवर ने सर्वधर्म, सर्वसमाज और 36 बिरादरी का आह्वान करके हरियाणा बंद बुलाया है.

सैनी सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच

बता दें कि राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है. भीमसेना और स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सीबीआई जांच की घोषणा सिर्फ दबाव कम करने की रणनीति है. जनता का भाजपा सरकार पर भरोसा टूट चुका है, क्योंकि शुरुआती जांच में पुलिस की लापरवाही और सबूतों को दबाने के आरोप लगे हैं. 

बंद पहले कहीं अधिक प्रभावशाली और व्यापक हो- सतपाल तंवर 

नवाब सतपाल तंवर ने हरियाणा की 36 बिरादरियों से अपील की कि 24 अगस्त का बंद पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और व्यापक हो.

13 अगस्त को मिली थी मनीषा की लाश

भिवानी जिले के ढाणी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को लापता हुई थी. 13 अगस्त को उनकी क्षत-विक्षिप्त लाश सिंघानी गांव के खेत में मिली. पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन परिजन और ग्रामीण इसे सुनियोजित हत्या मान रहे हैं. 

मनीषा का अंतिम संस्कार हुआ

एम्स में तीसरी बार पोस्टमार्टम के बाद मनीषा का हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा चुका है. अब कुछ संगठन और संस्थाएं भीम सेना के साथ मिलकर हरियाणा बंद की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. सूत्रों की मानें तो विपक्ष के कई नेता भी भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर के संपर्क में हैं और बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में जुटे हैं.

भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, मेवात, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, सिरसा आदि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर सबसे अधिक हो सकता है. बाजार, परिवहन, और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रभाव सीमित रह सकता है.

Input By : सतपाल तनवर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget