एक्सप्लोरर

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के अगले दिन बदले गए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा को जिम्मेदारी

तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस के नए बॉस बने हैं. वो IPS एसबीके सिंह की जगह लेंगे. गोलचा का दिल्ली पुलिस में लंबा अनुभव है और अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं.

दिल्ली पुलिस को गुरुवार (21 अगस्त) को नया फुल टाइम बॉस मिला. दिल्ली-यूटी काडर के 1992 बैच के अधिकारी और तिहाड़ जेल के महानिदेशक (डीजी) सतीश गोलचा को राष्ट्रीय राजधानी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया. वो दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज संभाल रहे IPS एसबीके सिंह की जगह लेंगे. 

गोलचा की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब, एक दिन पहले बुधवार (20 अगस्त) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में चूक हुई. सीएम के ऊपर सरकारी आवास में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया. इसके फौरन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है.

कौन हैं सतीश गोलचा? 

IPS सतीश गोलचा की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वो दिल्ली पुलिस में DCP, ज्वाइंट और स्पेशल CP जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है.

वे स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस) के साथ-साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के समय लॉ एंड ऑर्डर के प्रभारी भी रह चुके है.  सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके है.  दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था में उनका लंबा प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव रहा है. गोलचा सख्त लेकिन व्यवहारिक अफसर के तौर पर जाने जाते हैं.

22 दिनों के भीतर बदलाव

IPS एसबीके सिंह को इसी साल 31 जुलाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था. दिल्ली-यूटी काडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह होमगार्ड के डीजी हैं. उनका रिटायरमेंट महज छह महीने के भीतर होना है.

ऐसे में अब सतीश गोलचा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. एसबीके सिंह ने IPS संजय अरोड़ा की जगह ली थी. अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हुए हैं. वो  1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget