एक्सप्लोरर

Maruti Fronx Vs Kia Sonet: कौन-सी SUV देगी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? मिनटों में समझें अंतर

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Maruti की ओर से Fronx और Kia की ओर से Sonet उपलब्ध हैं. दोनों SUVs में अच्छे फीचर्स और इंजन मिलते हैं. अब सवाल है कि कौन-सी SUV खरीदना बेहतर होगा. आइए जानते हैं.

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी वजह से यहां हर महीने बड़ी संख्या में गाड़ियां बिकती हैं. इस कैटेगरी में Maruti Suzuki की ओर से Fronx, जबकि Kia की ओर से Sonet मौजूद है. दोनों ही कंपनियां इस सेगमेंट में ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए दमदार फीचर्स, अलग-अलग इंजन विकल्प और किफायती दाम ऑफर करती हैं. लेकिन सवाल यह है कि फीचर्स, माइलेज और कीमत के हिसाब से कौन सी कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगी? आइए विस्तार से जानते हैं.

Maruti Fronx के फीचर्स

  • Maruti Fronx में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं. इसमें LED हेडलाइट्स, DRL, ऑटो हेडलैंप, LED कनेक्टेड टेललाइट, रियर वाइपर और वॉशर, शार्क फिन एंटीना और स्किड प्लेट जैसे एक्सटीरियर एलिमेंट्स शामिल हैं. इंटीरियर में ड्यूल टोन डिजाइन, फैब्रिक सीट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लेस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है. इसके अलावा 22.86 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, Arkamis ऑडियो सिस्टम, Apple CarPlay, Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं इसे और अट्रैक्टिव बनाती हैं.

Kia Sonet के फीचर्स

  • Kia Sonet फीचर्स के मामले में और भी ज्यादा प्रीमियम है. इसमें LED लाइट्स, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, BOSE ऑडियो सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं. इसके अलावा रियर AC वेंट्स और ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल इसे और भी लग्जरी अहसास देते हैं.

इंजन और माइलेज

  • Maruti Fronx में तीन इंजन विकल्प (1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2-लीटर CNG और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल) मिलते हैं . इसमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं. माइलेज की बात करें तो यह 20.02 किमी/लीटर से लेकर 22.89 किमी/लीटर तक देती है. वहीं Kia Sonet में 1.2-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक जैसे कई ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं, जिससे यह ज्यादा वैरायटी ऑफर करती है.

कीमत की तुलना

Maruti Fronx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.58 लाख है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 13.06 लाख तक जाता है. Kia Sonet की शुरुआती कीमत 7.99 लाख है और इसका टॉप वेरिएंट 14.99 लाख रुपये तक मिलता है.

किसे खरीदना होगा बेहतर?

अगर आप बेहतर माइलेज और बजट-फ्रेंडली SUV चाहते हैं, तो Maruti Fronx आपके लिए अच्छा विकल्प है. वहीं अगर आपका फोकस प्रीमियम फीचर्स, ज्यादा इंजन ऑप्शंस और लग्जरी एक्सपीरियंस पर है, तो Kia Sonet बेहतर साबित होगी. दोनों ही गाड़ियां अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प हैं,

ये भी पढ़ें: Tesla Model Y L: BYD को टक्कर देने आई Tesla की नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक कार, जानें रेंज और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diesel Cars Pricing: पेट्रोल की तुलना में महंगी क्यों आती है डीजल कारें, क्या है इसकी वजह
पेट्रोल की तुलना में महंगी क्यों आती है डीजल कारें, क्या है इसकी वजह
Mercedes GLC 400 EV: CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लॉन्च की 715km रेंज वाली लग्जरी EV, फीचर्स दमदार
CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लॉन्च की 715km रेंज वाली लग्जरी EV, फीचर्स दमदार
Hero Xpulse 450: मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Hero Xpulse 450 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Pagani Huayra 70 Anima: असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget