एक्सप्लोरर

Surya Grahan 21 September: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कर सकता है बहुत परेशान

Surya Grahan 21 September 2025: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण सितंबर महीने में लग रहा है. ज्योतिष की माने तो यह ग्रहण कुछ लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. इसलिए जान लें ग्रहण के दौरान क्या सावधानी बरतें.

सूर्य ग्रहण की अवधि को शास्त्र और ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए इस दौरान सावधानी बरतने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिससे कि ग्रहण से होने वाले बुरे परिणामों से बचा जा सके. आइये जानते हैं साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और ग्रहण के दौरान किन नियमों का रखें ध्यान.

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब (Surya Grahan 2025 Date and Time)

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था. अब इसके बाद साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, जोकि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. फिजी, न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग, अंटार्कटिका जैसे देशों में ग्रहण को देखा जा सकेगा. लेकिन पहले ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही इस ग्रहण का सूतक मान्य होगा. भारत के साथ ही पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में ग्रहण का दृश्य नहीं होगा.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि, 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. इसलिए इस राशि या इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों लोगों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि कन्या राशि के अलावा भी कुछ अन्य राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता सकता है. इसलिए ग्रहण के दौरान इन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए.

किस राशि पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

मिथुन राशि (Gemini)- आपकी राशि के लिए सूर्य कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी हैं. इसलिए ग्रहण का प्रभाव आपके चौथे भाव पर पड़ेगा, जिससे कि ग्रहण की अवधि में माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. आप मानसिक अशांति का सामना करेंगे, जिससे बचने के लिए मंत्र-जाप करें. मकान-वाहन सबंधित परेशानी हो सकती है. प्रेम या वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)- सूर्य आपके राशि के स्वामी हैं और सूर्य ग्रहण आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा. दूसरे भाव में सूर्य का गोचर या ग्रहण लगना ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में सिंह राशि वाले जातक ग्रहण के दौरान सावधानी बरतें. इस समय नेत्र संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)- सूर्य आपकी राशि के सप्तम भाव के स्वामी है और आपकी राशि के अष्टम भाव पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. इससे सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है. लंबी यात्रा से बचें और शत्रुओं से भी सावधान रहें.

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम न करें

  • सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने का प्रयास न करें. इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.
  • गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें. तेजधार या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से भी बचें.
  • ग्रहण की अवधि में भोजन पकाने या खाने जैसे काम भी नहीं करने चाहिए. साथ ही ग्रहण की अवधि में बाल-दाढ़ी या नाखून भी न काटे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026: 9वें चंद्रमा से दान-पुण्य का भाव, दोपहर बाद बिजनेस में बड़ा ऑर्डर, ऑफिस में उन्नति व मान-सम्मान
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026: 10वें चंद्रमा व मालव्य योग से जॉब में प्रसिद्धि, सुलझेंगे सरकारी नोटिस, हर्षण योग से बढ़िया बिजनेस
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य
आज का मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026: 11वें चंद्रमा से कर्तव्यों की पहचान, पुरानी कंपनी से वापसी का कॉल, हर्षण योग से पूरे होंगे अधूरे कार्य
आज का वृषभ राशिफल 29 सितंबर 2026: 12वें चंद्रमा से नए संपर्कों में बरतें सतर्कता, इन्वेंटरी में सोच-समझकर करें निवेश
आज का वृषभ राशिफल 29 सितंबर 2026: 12वें चंद्रमा से नए संपर्कों में बरतें सतर्कता, इन्वेंटरी में सोच-समझकर करें निवेश

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget