एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य गठन की सिल्वर जुबली पर होंगे कई कार्यक्रम, 10 दिन चलेगा जश्न

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है. सीएम धामी खुद कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार प्रदेश सरकार इसे रजत जयंती पर्व के रूप में भव्य तरीके से मनाने जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा. इन दस दिनों में राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी.

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रजत जयंती पर्व को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए. हर जिले में स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक परिधान प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे.

युवाओं को जोड़ने के लिए होंगी कई प्रतियोगिता

इसके साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न सामाजिक व विकासपरक गतिविधियाँ भी कराई जाएंगी. पर्व के दौरान उत्तराखंड के 25 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विशेष परिचर्चा सत्र भी होंगे, जिनमें राज्य के विकास के अगले चरण के लिए रोडमैप तय किया जाएगा.

सीएम धामी करेंगे स्थापना दिवस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इन कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे और कई जिलों में आयोजित मुख्य आयोजनों में शिरकत भी करेंगे. शासन स्तर पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य निर्माण के उद्देश्यों, बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तार से विमर्श होगा. इस दौरान पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को प्रदर्शित करने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि रजत जयंती पर्व सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं होगा, बल्कि जनता की सहभागिता से यह एक राज्यव्यापी उत्सव बनेगा. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि उत्तराखंड की 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाए." पर्व के आयोजन में स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

'नया उत्तराखंड-सशक्त उत्तराखंड' थीम पर होंगे कार्यक्रम

उन्होने बताया कि इस अवसर पर राज्यभर में 'नया उत्तराखंड-सशक्त उत्तराखंड' की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यह पर्व न सिर्फ बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव बने, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के विकास संकल्प का आरंभ भी साबित हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों पर हो सख्त कार्रवाई', जनता दर्शन में बोले CM योगी
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश
यूपी में दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर, हेलमेट को लेकर योगी सरकार का नया आदेश

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget