एक्सप्लोरर

Uttarakhand: शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष प्रबंध, सरकार ने शुरू की खास तैयारी

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड में शीतकाल के दौरान भारी बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा बंद हो जाती हैं, इसलिए चारधाम के देवताओं की पूजा उनके शीतकालीन स्थलों पर की जाती है.

उत्तराखंड के चार धामों में से तीन धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, अब 25 नवंबर को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद किए जाएंगे. इसके साथ ही चारधामों की शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ होगा. 

प्रदेश सरकार ने शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि तीर्थयात्री सर्दियों में भी दिव्य दर्शन और पूजा-अर्चना का लाभ सुगमता से उठा सकें. पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि शीतकाल के दौरान भारी बर्फबारी के कारण देवस्थानों में पहुंचना कठिन हो जाता है, इसलिए चारधाम के देवताओं की पूजा उनके शीतकालीन स्थलों पर की जाती है.

शीतकालीन यात्रा का होगा शुभारंभ

भगवान केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में, बदरीनाथ की पूजा पांडुकेश्वर योगध्यान बद्री मंदिर में, मां गंगा की पूजा गंगोत्री के मुखबा गांव में और मां यमुना की पूजा खरसाली गांव में की जाती है. महाराज ने कहा कि ये स्थल श्रद्धालुओं के लिए शीतकाल में भी खुले रहेंगे, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के दर्शन कर सकें.

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने चारधाम यात्रा को सुचारू और सफल बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए हैं. मानसून सीजन में आए अवरोधों के बावजूद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं, इनमें केदारनाथ में 17 लाख, बदरीनाथ में 15 लाख, गंगोत्री में 7.5 लाख और यमुनोत्री में 6.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री शामिल हैं.

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी. इसी दिशा में सरकार ने सर्दियों के मौसम में राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने के लिए होटलों में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया है. 

मंत्री ने कहा कि शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.

सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का प्रतीक है. सरकार के सुनियोजित प्रयासों और सभी विभागों के सहयोग से यह यात्रा इस वर्ष भी रिकॉर्ड स्तर पर सफल रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget