एक्सप्लोरर

G20 Summit: वाराणसी में आज से शुरू हुई जी20 की तीसरी बैठक, चार दिन तक चलेगा यूथ20 शिखर सम्मेलन

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन में 29 देशों व 13 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 125 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे. प्रतिनिधिमंडल भारतीय संस्कृति, दर्शन, हैंडीक्राफ्ट और खान पान से भी परिचित होगा.

G20 Summit In Varanasi: देश की आध्यात्मिक राजधानी काशी में आज से G20 की तीसरी बैठक शुरू हो रही है. चार दिन तक चलने वाले इस यूथ 20 शिखर सम्मेलन की बैठक 17 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगी. Y20 शिखर सम्मेलन में 29 देशों और 13 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 125 से अधिक डेलिगेट्स हिस्सा लेने वाले हैं. कार्यक्रम में दूसरे दिन 18 तारीख को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे.

कार्यक्रम में शामिल हुए डेलिगेट्स आईआईटी (बीएचयू) में सुपर कंप्यूटिंग केंद्र और प्रिसिजन (Precision) इंजीनियरिंग हब भी देखने जाएंगे. G20 में शामिल हुए मेहमान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ का भी भ्रमण करेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों का स्वागत काशी की परंपरा संस्कृति के अनुसार किया जा रहा है. इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल भारतीय संस्कृति, दर्शन, हैंडीक्राफ्ट और खानपान से भी परिचित होगा. 

सम्मेलन में पांच विषयों पर चर्चा होगी

1- कार्य का भविष्य : उद्योग 4.O, नवाचार और 21वीं साड़ी के कौशल.
2- शांति निर्माण और सुलह : युद्ध रहित युग की शुरुआत.
3- जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण : स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना.
4- सजा भविष्य : लोकतंत्र और शासन में युवा.
5- स्वास्थ्य, भलाई और खेल : युवाओं के लिए एजेंडा.

4 दिवसीय होगा सम्मेलन

G20 शिखर सम्मेलन 17 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित हो रहा है. इसमें प्रमुख विशेषज्ञ निर्णय निर्माता G20 देशों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि नॉलेज पार्टनर (आईआईएम रायपुर), एकेडमिक पार्टनर (विश्वविद्यालय/ संस्थान) एक साथ आएंगे. वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्ष के बाद बनाई गई Y20 निष्कर्षों पर बातचीत करने, अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए G20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा.

यह सम्मेलन युवाओं को नए अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए वर्तमान विषयों पर एक वैश्विक परिपेक्ष्य प्रदान करेगा साथ ही आत्मविश्वास और आत्म सम्मान का निर्माण भी करेगा वहीं यह भारतीय नीति निर्माताओं के साथ बातचीत करने और उनका सुझाव देने का अवसर भी देगा और इसके साथ युवाओं को स्थानीय समस्याओं के बारे में रचनात्मक रूप से सोचने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा.

प्रतिनिधिमंडल होंगे काशी की संस्कृति से रूबरू

G20 सम्मेलन में आए हुए डेलिगेट्स 17 अगस्त की सुबह लगभग 10:30 बजे आईआईटी (बीएचयू) में सुपर कंप्यूटिंग सेंटर एंड प्रिसिजन इंजीनियरिंग हब को देखने जाएंगे. इसके बाद यह लोग शाम 4:00 बजे सारनाथ पहुंचकर म्यूजियम लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवनी को देखेंगे. 20 तारीख को G 20 के समापन वाले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाने की योजना बन सकती है. कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों को रोजाना सुबह योग और मेडिटेशन कराया जाएगा. उसके साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिन 20 तारीख को डेलिगेट्स को काशी के सभी 84 घाटों की श्रृंखला, गंगा दर्शन और आरती भी कराई जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा- 'जो लाल किले से झूठ बोले उसे एक भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget