एक्सप्लोरर

ODI Century Record: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं? देखिए पूरी लिस्ट

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 51 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छेड़ चुके हैं. जानिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट में कौन- कौन से दिग्गज शामिल हैं.

ODI Century Record: टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इस दौर में भले ही मैच फटाफट खत्म हो रहे हों, लेकिन वनडे क्रिकेट का रोमांच और इसकी अहमियत अब भी बरकरार है. वनडे में शतक बनाना आसान नहीं होता, और जो खिलाड़ी बार-बार यह कारनामा करते हैं, वो क्रिकेट इतिहास में खास जगह बना लेते हैं.

ऐसे ही खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर बने हुए हैं. भारतीय बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में हासिल की थी, जहाँ उन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि उसी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत भी दिलाई थी.

विराट कोहली (भारत) – 51 शतक

मैच- 302

रन- 14,181

बेस्ट स्कोर- 183

विराट कोहली का वनडे करियर एक मिसाल है. कोहली अपने करियर में अभी तर 51 शतक जमा चुके हैं. 2008 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने रन बनाना कभी नहीं रोका. उनकी फिटनेस, रनिंग बिटवीन द विकेट्स और मैच फिनिश करने की कला उन्हें एक महान बल्लेबाज बनाती है.

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49 शतक

मैच- 463

रन- 18,426

बेस्ट स्कोर- 200 नाबाद

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लगभग दो दशकों तक वनडे क्रिकेट पर राज किया है. उनके नाम 49 शतक दर्ज हैं. वनडे में नाबाद 200 रन बनाकर दोहरा शतक लगाने का कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी थे. 

रोहित शर्मा (भारत) – 32 शतक

मैच- 273

रन- 11,168

बेस्ट स्कोर- 264

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट को एक नई ऊंचाई दी है.उन्होंने अपने करियर में कुल 32 शतक जड़े हैं. यही नहीं एक ही खिलाड़ी के नाम तीन दोहरे शतक होना किसी अजूबे से कम नहीं है.

 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 30 शतक

मैच- 375

रन- 13,704

बेस्ट स्कोर- 164

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और अपनी टीम को दो विश्व कप जिताने वाले पोंटिंग का वनडे करियर बेमिसाल रहा है. उनके नाम शानदार 30 शतक दर्ज हैं. पोंटिग अपने समय के जबरदस्त बल्लेबाजों की श्रेणी में आते थे.

 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28 शतक 

मैच- 445

रन- 13,430

बेस्ट स्कोर- 189

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या की आक्रामक बल्लेबाजी ने वनडे क्रिकेट में पावरप्ले का मतलब ही बदल दिया था. वे ओपनर के तौर पर सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. अपने शानदार करियर में जयसूर्या ने 28 शतक जड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget