एक्सप्लोरर

जब पुलिस बनी भालू...जापान में अनोखा मॉक ड्रिल, पुलिस ने जानवर पकड़ने के लिए अपनाया गजब का तरीका; वीडियो वायरल

पुलिस ने भालू बनने के लिए एक आदमी को कॉस्ट्यूम पहनाया और फिर शुरू हुआ ऑपरेशन 'कैच द बियर'. इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

जब खतरा जंगल से निकलकर शहरों की तरफ बढ़े तो तैयारी भी फिल्मी होनी चाहिए. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जापान की पुलिस ने. जी हां, जापान में इन दिनों भालू के हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और इन्हीं घटनाओं से निपटने के लिए एक ऐसी मॉक ड्रिल हुई है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये तो हॉलीवुड की रिहर्सल जैसी लग रही है. बात थोड़ी फिल्मी जरूर है, लेकिन सच्ची है. पुलिस ने भालू बनने के लिए एक आदमी को कॉस्ट्यूम पहनाया और फिर शुरू हुआ ऑपरेशन 'कैच द बियर'. इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं, हंस भी रहे हैं और पुलिस की तैयारी की तारीफ भी कर रहे हैं.

भालू बनी जापान की पुलिस

जापान की तोचिगी प्रीफेक्चर में हाल ही में एक बेहद अनोखी चर्चा में आ गई जब उसने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस ड्रिल का मकसद था भालुओं के लगातार हो रहे हमलों से निपटने की तैयारी करना, लेकिन अंदाज कुछ ऐसा था कि जिसने भी देखा, एक पल को ठिठक गया. पुलिस ने इस मॉक ड्रिल में एक इंसान को भालू की ड्रेस पहना दी. बड़ा सा फरदार शरीर, नकली पंजे और डरावना चेहरा. और फिर शुरू हुआ पूरा सीन. भालू बना ये इंसान अचानक सामने आता है, पुलिसवाले हेलमेट पहनकर, शील्ड लेकर उस पर काबू पाने की कोशिश करते हैं, घेरते हैं, डराते हैं और अंत में 'भालू' को पकड़ लेते हैं. इस दौरान मेडिकल रेस्पॉन्स की भी प्रैक्टिस की गई और दिखाया गया कि अगर किसी नागरिक को भालू घायल कर दे, तो उसे कैसे तुरंत मदद दी जाए.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

क्यों पड़ी जरूरत

इस ड्रिल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि हाल के दिनों में इलाके में भालुओं की चहलकदमी बढ़ गई है, लोगों पर हमले भी हुए हैं और कुछ स्कूलों तक में भालुओं के पैरों के निशान मिलने की वजह से क्लासें कैंसिल करनी पड़ी हैं. वीडियो में लोग पहले तो हैरानी से देखते हैं, फिर हंसते भी हैं, लेकिन अंत में महसूस करते हैं कि ये मजाक नहीं बल्कि एक गंभीर तैयारी है, जो मुश्किल समय में जान बचा सकती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे जापानी पुलिस का क्रिएटिव मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बताओ, ये काम भी अब पुलिस करेगी. एक और यूजर ने लिखा...आपके यहां की भालू बन रही है, हमारे यहां मुंह से ठांय ठांय कर रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गजब टोपीबाज लोग हैं भाई.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget