एक्सप्लोरर

इस साल ट्रेंट-TCS के शेयरों का सबसे खराब प्रदर्शन, 25% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों को डुबाया

Tata Group Share: टाटा ग्रुप का टीसीएस शेयर 2008 में आर्थिक मंदी के समय करीब 55 प्रतिशत तक गिर गया था. लेकिन, इसके बारे में ये माना जाता है कि पांच साल में निवेशकों के पैसे को टीसीएस का शेयर दोगुना कर देता था.

TCS Tent Share Falls: ट्रेंट और टीसीएस ये दोनों ही टाटा ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनियां हैं. लेकिन 2025 में निफ्टी-50 पर इन दोनों के शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर जहां आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर लगभग 30 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं. ट्रेंट कंपनी 'जूडियो' और 'वेस्टसाइड' जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है.

आखिर क्यों आई टाटा की इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट?

दरअसल, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भी लगभग 55 प्रतिशत तक गिर गया था. हालांकि, इसके बारे में यह माना जाता है कि टीसीएस का शेयर पांच वर्षों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर देता है. बीते वर्षों में टीसीएस ने लगभग 800 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है. लेकिन मौजूदा समय की समस्याएं पूरे आईटी सेक्टर को प्रभावित कर रही हैं.

एक प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका में क्लाइंट्स द्वारा खर्चों में कटौती के चलते कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स मिलना कठिन हो गया है. इसके अलावा, टीसीएस ने हाल ही में लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है. हाल ही में घोषित कंपनी के तिमाही नतीजे भी अपेक्षाओं से कमजोर रहे हैं, जिससे निवेशकों की निराशा बढ़ी है.

टीसीएस का घटा टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने टीसीएस का टारगेट प्राइस 3820 रुपये से घटाकर अब 3780 रुपये कर दिया है. उनका कहना है कि कंपनी की आय और मुनाफा दोनों दबाव में हैं. वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने भी टीसीएस की रेटिंग डाउनग्रेड की है. हालांकि, टीसीएस के प्रबंधन का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शन 2024-25 की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही यदि हालात सुधरते हैं तो दूसरी तिमाही के नतीजे भी मजबूत हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: होते-होते कहां रुक रही भारत-यूएस ट्रेड डील? किन बातों पर नहीं बन रही सहमति? जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget