एक्सप्लोरर

Elvish Yadav या CarryMinati: कौन कमाता है ज्यादा पैसे? जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Elvish Yadav vs Carryminati: आज के समय में सोशल मीडिया ने कई युवाओं को न केवल मशहूर बनाया है, बल्कि उन्हें करोड़ों की संपत्ति का मालिक भी बना दिया है.

Elvish Yadav vs Carryminati: आज के समय में सोशल मीडिया ने कई युवाओं को न केवल मशहूर बनाया है, बल्कि उन्हें करोड़ों की संपत्ति का मालिक भी बना दिया है. भारत में यूट्यूब की दुनिया के दो बड़े नाम Elvish Yadav और CarryMinati (असली नाम अजय नागर) ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और कमाई लाखों में नहीं, करोड़ों में होती है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इन दोनों में से ज्यादा पैसे किसके पास हैं? किसकी कमाई ज़्यादा है और कौन ज़्यादा अमीर है? आइए जानते हैं.

Elvish Yadav

Elvish Yadav की पहचान एक व्लॉगर और एंटरटेनर के रूप में है. उन्होंने हरियाणवी अंदाज़ और हास्य से भरे वीडियोज़ के ज़रिए यूट्यूब पर अपना नाम बनाया. उन्होंने अपनी लोकप्रियता को बिज़नेस और रियलिटी शोज़ तक फैलाया जिसमें सबसे बड़ा नाम Bigg Boss OTT 2 है जिसे उन्होंने जीतकर देशभर में और भी ज़्यादा पहचान हासिल की. उनकी कमाई के प्रमुख स्त्रोत हैं यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो, लाइव इवेंट्स और उनका खुद का कपड़ों का ब्रांड "Systumm Clothing". टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Elvish की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है. गुरुग्राम में उनका आलीशान 16-BHK फार्महाउस, महंगी गाड़ियां जैसे Porsche, Mercedes और Fortuner और दुबई में उनके फ्लैट भी मौजूद हैं.

CarryMinati

दूसरी तरफ CarryMinati, जिनका असली नाम अजय नागर है, भारत के सबसे पुराने और सबसे मशहूर यूट्यूबर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने रोस्टिंग स्टाइल और गेमिंग कंटेंट से करोड़ों दिल जीते हैं. उनका यूट्यूब चैनल भारत में सबसे अधिक सब्सक्राइबर पाने वालों में से है और उनका गेमिंग चैनल ‘CarryIsLive’ भी काफी लोकप्रिय है. CarryMinati की कमाई का स्रोत केवल यूट्यूब तक सीमित नहीं है बल्कि वो ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक वीडियो और गेमिंग लाइवस्ट्रीम से भी मोटी रकम कमाते हैं. उन्होंने "Yalgaar", "Vardaan" जैसे हिट गाने भी रिलीज़ किए हैं जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होती है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ 50–55 करोड़ रुपये तक मानी जाती है.

कौन है आगे

अगर दोनों की तुलना करें तो Elvish Yadav ने हाल ही में तेज़ी से सफलता पाई है और उनके रेवेन्यू सोर्सेज़ में विविधता भी है जैसे रियलिटी शो और खुद का ब्रांड. वहीं CarryMinati एक लंबे समय से यूट्यूब पर सक्रिय हैं और उनके पास यूट्यूब की गहरी पकड़ है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ सहयोग भी.

इसलिए अगर बात करें कि कौन ज़्यादा कमाता है तो दोनों की कमाई लगभग बराबर मानी जा सकती है, हालांकि CarryMinati की कमाई ज्यादा स्थिर और ब्रांड वैल्यू थोड़ी अधिक है जबकि Elvish ने कम समय में अधिक गति से संपत्ति और लोकप्रियता हासिल की है.

यह भी पढ़ें:

व्हाट्सऐप चैट में नजर आएगा नया Wave Emoji फीचर, कैसे होगा खास, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget