एक्सप्लोरर

Operation Mahadev: गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जिस आतंकी का किया जिक्र, वो किन हमलों में था शामिल? सेना ने मार गिराया

Operation Mahadev: भारतीय सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान शाह समेत 3 आतंकियों को मार गिराया. गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में इस सफलता की पुष्टि की.

भारतीय सेना ने आखिरकार 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया है. 'ऑपरेशन महादेव' के तहत श्रीनगर के बाहरी इलाके में चलाए गए इस मिशन में लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी सुलेमान शाह उर्फ फैजल जट समेत 3 आतंकियों को मार गिराया गया. 

ये मुठभेड़ 28 जुलाई को हुई, जिसमें भारतीय सेना की 4 पैरा स्पेशल फोर्स और 24 राष्ट्रीय राइफल्स ने अहम भूमिका निभाई. इसक पर आज संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है.

कौन था सुलेमान शाह?

ऑपरेशन महादेव के तहत मारा गया सुलेमान शाह उर्फ फैजल जट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकी था. 2023 में भारत में घुसपैठ कर चुका था और कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था.

किन हमलों में शामिल था?

सुलेमान शाह मई 2024 में पूंछ में IAF काफिले पर घात लगाकर हमला करने वाले जुनैद रामजान स्क्वॉड का हिस्सा था. 21 दिसंबर 2023 को डेरा की गली (DKG) एम्बुश में भी इसकी भूमिका रही है. ऑपरेशन के दौरान पहलगाम हमले में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन की लोकेशन मिलने पर इसे ट्रैक किया गया था.

अमित शाह ने संसद में दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज (29 जुलाई) को संसद में आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन महादेव’ में सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफगान और जिबरान को ढेर कर दिया गया है. अमित शाह ने कहा, "सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में हमने तय किया था कि ये हत्यारे पाकिस्तान भाग न सकें, इसलिए यह ऑपरेशन तेज़ी से शुरू किया गया और सफलता भी मिली."

जानकारी के अनुसार, सेना को जैसे ही आतंकियों के सैटेलाइट फोन के सक्रिय होने की सूचना मिली, ऑपरेशन महादेव की रणनीति बना ली गई. सुलेमान को श्रीनगर के बाहरी इलाके में घेरा गया. उसे मार गिराना इस बात का संकेत है कि सेना न सिर्फ आतंकी घटनाओं का बदला ले रही है, बल्कि आतंकवाद की जड़ों तक पहुंच रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget