एक्सप्लोरर

Dhadak 2 के लिए मेकर्स ने निकाला खास ऑफर, फर्स्ट डे की टिकट पर मिलेगा इतना डिस्काउंट

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 रिलीज होने जा रही है. उससे पहले मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट डे के शो की टिकटों पर स्पेशल ऑफर अनाउंस किया है.

सैयारा के बाद अब एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म है सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड धड़क 2. ये फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी. उससे पहले धड़क 2 का ट्रेलर दर्शकों को दीवाना बना रहा है. वहीं मेकर्स ने भी ऑडियंस को अट्रैक्टक करने के लिए नई स्ट्रैटजी अपनाई है और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने से पहले ही टिकट पर ऑफर भी निकाल दिया है.

'धड़क 2' के पहले दिन की टिकट पर मेकर्स ने निकाला स्पेशल ऑफर
साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' अब एक और खास वजह से चर्चा में है. दरअसल अगर आप पहले दिन पहला शो देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. फिल्म के निर्माताओं ने पहले दिन के सभी शो के टिकट आधे दामों पर अवेलेबल कराने का ऑफर निकाला है. इसके मुताबिक फर्स्ट डे के शो के टिकटों पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. लेकिन इसके लिए कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करनी होगी.

यह ऑफर खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर अनाउंस किया गया है. 'धड़क 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. इसका निर्देशन शाज़िया इकबाल ने किया है और यह 2018 में आई फिल्म धड़क का आधिकारिक सीक्वल है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी?
बता दे कि 'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग इस बुधवार से शुरू हो रही है. आप देशभर के मल्टीप्लेक्स और प्रमुख ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर धड़क 2 को फर्स्ट डे देखने के लिए अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए लग रहा है कि ये सैयारा के शोर के बीच जबरदस्त ओपनिंग करेगी.

'धड़क 2' का ट्रेलर ने दर्शकों को बनाया दीवाना
हाल ही में 'धड़क 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया था.ये फिल्म दो कॉलेज स्टूडेंट्स की लव स्टोरी है जो सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए बस एक दूजे का साथ चाहते हैं.  फिल्म में सिद्धांत एक ऐसे युवक की भूमिका निभाई है जिसे आरक्षण कोटे के ज़रिए दाखिला मिलता है और उसे कैंपस में जाति-आधारित भेदभाव को झेलना पड़ता है. वहीं तृप्ति शहर की लड़की है जिसे हर सुख-सुविधा मिली है. वो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है और जातिगत भेदभाव को नहीं मानती हैं. दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं लेकिन समाज उनके इश्क के आगे चुनौती बनता है. क्या दोनों एक दूसरे की धड़कन बन पाएंगे ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन ट्रेलर ने फैंस की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें:-रुबीना दिलैक ने किया था प्रपोज, अभिनव शुक्ला ने 'हां' बोलने में लगा दिए थे 9 महीने, एक्ट्रेस बोलीं- 'हमारा सबसे बड़ा पंगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget