एक्सप्लोरर

डीयू में दाखिले की रफ्तार तेज, दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी; अब तक 87 हजार से ज्यादा सीटें आवंटित

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की है, जिसमें अब तक 87 हजार से अधिक सीटें आवंटित हो चुकी हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय ने अपनी दूसरी सीट आवंटन सूची (Second Seat Allotment List) जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो पहले चरण में अपने मनपसंद कॉलेज और कोर्स नहीं पा सके थे.

24 हजार सीटों का हुआ आवंटन

इस चरण में डीयू ने तकरीबन 8,000 खाली सीटों के मुकाबले 24,843 सीटों का आवंटन किया है. डीयू की रणनीति यही है कि बाद के राउंड्स में कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, इसलिए शुरुआती चरणों में ही ज्यादा छात्रों को सीट अलॉट की जा रही है. डीयू की एडमिशन डीन प्रोफेसर हनीत गांधी के मुताबिक, अब आने वाले राउंड्स में अतिरिक्त सीटों का आवंटन नहीं किया जाएगा.

अब तक 87 हजार से ज्यादा सीटें बंट चुकी हैं

अब तक कुल 87,335 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं, जबकि डीयू के पास कुल 71,624 सीटें उपलब्ध हैं. यह आंकड़ा फ्रीज़, अपग्रेड और नए आवंटनों को मिलाकर है. खास बात यह है कि जिन छात्रों ने पहले राउंड में "अपग्रेड" का विकल्प चुना था, उनमें से 27,314 छात्रों को अब उनकी पसंद का कॉलेज या कोर्स मिल गया है. वहीं 17,922 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज़ कर लिया है, यानी अब वे किसी और विकल्प की तलाश नहीं करेंगे.

क्या करना है छात्रों को आगे?

छात्र 30 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं.
कॉलेज की ओर से एडमिशन की मंजूरी 31 जुलाई तक दी जा सकेगी.
छात्र 1 अगस्त, शाम 4:59 बजे तक फीस जमा करके अपना दाखिला पक्का कर सकते हैं.
1 अगस्त से ही पहले सेमेस्टर की क्लासेज भी शुरू हो जाएंगी.

अब आएगा मिड एंट्री का मौका और तीसरा राउंड

दूसरे राउंड की प्रक्रिया के बाद डीयू रिक्त सीटों की नई सूची जारी करेगा. इसके बाद छात्र अपनी कॉलेज/कोर्स प्राथमिकताओं को दोबारा व्यवस्थित कर सकेंगे. साथ ही, मिड एंट्री का विकल्प भी खुलेगा. जिन छात्रों ने अब तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है, वे इस विकल्प का उपयोग कर एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे.

डीयू प्रशासन की सलाह है कि छात्र admission.uod.ac.in पोर्टल पर समय-समय पर लॉगइन करते रहें और किसी भी अपडेट को मिस न करें. अगले कुछ दिन छात्रों के लिए काफी अहम हैं क्योंकि यही तय करेंगे कि वे अपनी मनपसंद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू कर पाएंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget