एक्सप्लोरर

'हमें पता है RSS में...', पीएम मोदी को लेकर संजय राउत ने फिर किया बड़ा दावा

Sanjay Raut News: संजय राउत का दावा है कि RSS ने पीएम मोदी से 75 की उम्र के बाद रिटायरमेंट लेने को कहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संघ के प्रचारक हैं और उन्हें RSS मुख्यालय बुलाया गया था.

Sanjay Raut on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय पहुंचने के बाद से ही उद्धव ठाकरे गुट पीएम पर हमलावर है. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत लगातार यह दावा कर रहे हैं कि संघ पीएम से 75 की उम्र के बाद रिटायरमेंट लेने को कह रहा है और उनका उत्तराधिकारी तय कर रहा है. इसी बीच अब संजय राउत ने एक और बड़ा बयान दिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "सामना के संपादकीय में हमने पूरी जानकारी दी है. प्रधानमंत्री संघ के प्रचारक हैं. एक प्रचारक जब देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उसे सबसे पहले संघ के मुख्यालय में जाना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के 10 साल बाद वह पहली बार संघ पहुंचे, क्योंकि उन्हें बुलाया गया था." 

'संघ ने पीएम मोदी को याद दिलाया नियम'- संजय राउत

संजय राउत ने दावा किया कि संघ ने उनको 75 साल की उम्र पार करने वाला नियम याद दिलाया. संघ ने कहा कि जो नियम आपने बनाया है कि 75 साल की उम्र के बाद कोई सत्ता पद पर नहीं बैठेगा, उसे खुद को फॉलो करिए. 

'देवेंद्र फडणवीस तय नहीं करेंगे पीएम की रिटायरमेंट डेट'- संजय राउत

यह पूछे जाने पर कि देवेंद्र फडणवीस कहते हैं साल 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि यह देवेंद्र फडणवीस तय नहीं करेंगे. उनको पीएम मोदी ने अपॉइंट किया है. मैं आरएसएस की बात कर रहा हूं. देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुख्य प्रवक्ता या सरकार्यवाह नहीं हैं. हमें पता है संघ में क्या प्रक्रिया होती है.

यह भी पढ़ें: Waqf Bill: एकनाथ शिंदे की पार्टी ने साफ किया रुख, मिलिंद देवड़ा बोले- 'उद्धव ठाकरे आने वाले दिनों में...'

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget